विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2018

कभी साल भर ब्रेकफास्ट-लंच में सिर्फ मैगी खाते थे पंड्या बंधु, अब हर साल कमाएंगे 20 करोड़!

यूं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाले खिलाड़ी बेन स्टोक्स और जयदेव उनाकट रहे, लेकिन एक परिवार ऐसा रहा, जो साल में 20 करोड़ रुपये कमाएगा.

कभी साल भर ब्रेकफास्ट-लंच में सिर्फ मैगी खाते थे पंड्या बंधु, अब हर साल कमाएंगे 20 करोड़!
हार्दिक और क्रुणाल पंड्या
  • गांवों के टूर्नामेंट में हर हफ्ते 500 रुपये मिलते थे क्रुणाल को
  • हार्दिक को पहली बार आईपीएल में मिले थे सालाना 10 लाख
  • पिता हिमांशु बेटों की क्रिकेट के लिए सूरत से वडोदरा आए
नई दिल्ली: रविवार को खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2018 की दो दिनी नीलामी में कई खिलाड़ियों के दिन बदल गए. कहने को यूं तो इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादट साबित हुए, लेकिन इस नीलामी में एक क्रिकेट परिवार ऐसा भी रहा, जो हर साल अब इस टूर्नामेंट से करीब बीस करोड़ रुपये कमाएगा.
  वास्तव में पंड्या बंधुओं के लिए शुरुआती दिन बहुत ही संघर्ष वाले रहे हैं. इसका खुलासा कुछ काफी समय पहले खुद हार्दिक पंड्या ने एक इंटरव्यू में किया था. तब हार्दिक पंड्या ने बताया था, 'हमने ऐसे दिन भी देखे जब हम दोनों भाई पूरे दिन ग्राउंड पर अभ्यास करते थे. हमारी सुबह से शाम मैदान पर ही बीतती थी. घर से हम दोनों भाइयों को पांच रुपये मिलते थे. हम इन दस रुपये से दो मैगी मंगाते थे और ग्राउंड के माली से अनुरोध कर पानी को गरम कराते थे. साल के पूरे 360 दिन हम दोनों भाइयों का ब्रेकफास्ट और लंच मैगी ही हुआ करता था'.

यह भी पढ़ें : 'यह खिलाड़ी' आईपीएल नीलामी में साबित हुआ सबसे ज्यादा बदनसीब!

पहली नीलामी में मिले थे सिर्फ दस लाख
यह पहला मौका था, जब हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा था और यह रकम परिवार को बहुत ही बड़ी लगी. लेकिन इसके बाद से पंड्या परिवार के हालात सुधरते गए. और अब हार्दिक और क्रुणाल ने अपने परिवार को ऐसे मुकाम पर ला खड़ा किया है, जहां दस लाख रुपये सालाना से शुरू हुई कमाई 19.80 करोड़ तक पहुंच गई है.  

'कुछ यूं' आया टर्निंग प्वाइंट
साल 2015 में ही हार्दिक केकेआर के खिलाफ बनाए गए अर्धशतक से क्रिकेटप्रेमियों की नजरों में आए थे, लेकिन यह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली गई उनकी 8 गेंदों में 231 रन की पारी ही थी, जिससे आईपीएल की बाकी फ्रेंचाइजी टीमों के मैनेजरों को उनके दर्शन हुए.

VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद विराट कोहली.
आपको बता दें कि इस साल जहां मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को 11.00 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, तो वहीं हार्दिक के बड़े भाई और अनकैप्ड क्रुणाल पंड्या को मुंबई इंडियंस ने 8.80 करोड़ रुपये में खरीदा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPl Auction 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com