विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2023

इस वजह से एहतियात के तौर पर बुमराह को श्रीलंका सीरीज से दूर रखा गया

India vs Sri Lanka 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के फिर से टीम से बाहर होने की खबर आई, लेकिन दूर रखने की असल वजह कुछ और ही है.

इस वजह से एहतियात के तौर पर बुमराह को श्रीलंका सीरीज से दूर रखा गया
जसप्रीत बुमराह का पूरी तरह फिट न होना टीम इंडिया का खासा नुकसान करा रहा है
  • लंबे समय से टीम से बाहर हैं बुमराह
  • बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले वनडे टीम में चयन किया था
  • अब फिर बाहर हो चुके हैं बुमराह
गुुवाहाटी:

जसप्रीत बुमराह की भारतीय टीम में वापसी फिर टल गई है क्योंकि यह तेज गेंदबाज कमर के ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर' से पूरी तरह से उबरने में नाकाम रहा है और श्रीलंका के खिलाफ आगामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से सोमवार को बाहर हो गया.  बुमराह को मंगलवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सहयोगी स्टाफ और मेडिकल टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को देखते हुए सामूहिक रूप से फैसला किया कि इस तेज गेंदबाज की वापसी को टाला जाए.

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की आगामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. एकदिवसीय श्रृंखला से पहले गुवाहाटी में टीम से जुड़ने की तैयारी कर रहे बुमराह को शीर्ष स्थिति में होने के लिए कुछ और समय चाहिए. यह फैसला एहतियाती कदम के तौर पर किया गया है.' बोर्ड ने कहा, ‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने जसप्रीत बुमराह के विकल्प के रूप में किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है.'

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘बुमराह टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं. पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए उसे अब भी कुछ समय चाहिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान उसकी जरूरत पड़ेगी.' और अब जबकि यह सीरीज भारत के विश्व टेस्ट चैंपिनयशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए बुमराह को एहतियात के तौर पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से अलग रखने का फैसला किया गया.

अब यह देखना होगा कि बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू हो रही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए उबर पाते हैं या नहीं और क्या उन्हें एक भी घरेलू मैच खेले बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा, एक पूर्व पदाधिकारी ने कहा, ‘‘एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति और पूर्व टीम प्रबंधन ने नियम बनाया था कि चोट के बाद वापसी करने के लिए खिलाड़ी को कम से कम एक या अगर संभव हो तो दो घरेलू मैच खेलने होंगे जिसके बाद ही उसे अंतरराष्ट्रीय वापसी के लिए तैयार माना जाएगा.' बुमराह को इंग्लैंड दौरे के बाद कमर के ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर' का सामना करना पड़ा था और वह पिछले साल एशिया कप में भी नहीं खेले थे.

ये भी पढ़े- 

'बचपन में आपने मेरी बैटिंग नहीं देखी', राहुल द्रविड़ के सवाल पर सूर्यकुमार यादव का यह रिएक्शन दिल जीत रहा है- Video

Ind vs Sl: इस मामले में तो सूर्यकुमार यादव सबके बॉस बन गए, गेल, 6 दिग्गज पीछे छूटे

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, India Vs Sri Lanka 01/03/2023 Insl01032023219580, Barsapara Cricket Stadium Guwahati, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com