विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

कुछ ऐसे सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में मनाया खेल दिवस, VIDEO

कुछ ऐसे सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में मनाया खेल दिवस, VIDEO
सचिन तेंदुलकर की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वीरवार को बहुत ही खास अंदाज में खेल दिवस मनाया. याद दिला दें कि महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के जयंती के दिन को खेल दिवस (Sports Day) के रूप में मनाया जाता है. देश भर में कई समारोह आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में 29 अगस्त साल 1905 को जन्मे द्दा के नाम से विख्यात रहे ध्यानचंद को सचिन तेंदुलकर अपने ही बहुत ही खास तरीके से सम्मान दिया. 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की नजरें विंडीज के सफाए पर, दूसरा टेस्ट कल से

वीरवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर यहां बांद्रा स्थित सेंट एंथोनी वृद्धाश्रम में पहुंचे. ट्विटर पर शेयर किए गए 45 सेकेंड के वीडियो में तेंदुलकर को वृद्ध महिलाओं के साथ कैरम खेलते और हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें:  जसप्रीत बुमराह के एंटीगा टेस्ट के प्रदर्शन की बॉलिंग कोच भरत अरुण ने यूं की प्रशंसा..

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "सेंट एंथोनी वृद्धाश्रम में इन बेहतरीन महिलाओं के साथ समय बिताया. उनका प्यार पाकर धन्य महसूस किया. कैरम के लिए वे सभी बहुत उत्सहित थीं." उन्होंने लिखा, "माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है, खेल और फिटनेस हर किसी के लिए है." इस बीच शीर्ष महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें समुद्र किनारे अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है.

VIDEO: धोनी के संन्यास पर युवा क्रिकेटरों के विचार सुन लीजिए. 

इससे पहले, मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में एक देशव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया और स्वास्थ्य एवं बेहतर जिंदगी के प्रति लोगों से और अधिक जागरूक होने का आग्रह किया. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com