- भारत ए के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं पृथ्वी
- पृथ्वी ने बनाए 100 गेंदों पर 150 रन..
- ..पर फिर भी फंसा हुआ है पृथ्वी का पेंच !
अब यह तो आप जानते ही हैं कि युवा पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के सितारे पिछले हालिया समय में कैसे गर्दिश में चल रहे हैं. कभी प्रतिबंधित दवा के लिए बैन हो गए, तो कभी चोट उनका नुकसान कर कर देती है. हाल ही में लंबे समय बाद भारत के लिए खेलने लौटे, तो एक बार फिर से चोटिल हो गए थे. उनके चाहने वालों को तब बहुत ही ज्यादा हैरानी हुई, जब पिछले दिनों घोषित केंद्रीय सालाना अनुबंध से पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का नाम नदारद रहा.
India A - 372 run #NZXIVINDA #NZvIND
— #INDvsAUS (@MrCrick14839534) January 19, 2020
Prithvi Shaw - 150 from 100balls
Vijay Shankar - 58
Mayank Agarwal - 32
Shubman Gill - 24
Suryakumar Yadav - 26 pic.twitter.com/ri3Y4CoJht
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा
रविवार को पृथ्वी शा ने न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में बेहतरीन 150 रन की पारी खेलकर न केवल मुख्य दौरे के लिए अपना दावा ठोका, बल्कि यह भी मैसेज दिया कि केंद्रीय अनुबंध में उनका नाम न होना बीसीसीआई का सही फैसला नहीं है. उनके चाहने वाले यह दलील दे रहे थे कि जब पृथ्वी शॉ ने चोटिल होने से पहले अपने आखिरी टेस्ट में विंडीज के खिलाफ 70 और नाबाद 30 रन की पारी खेली थी, तो उन्हें अनुबंध क्यों नहीं दिया गया. बहरहाल, इस पारी के बावजूद अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि क्या पृथ्वी का चयन न्यूजीलैंड दौरे के लिए होगा. कारण यह है कि केएल राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को होड़ में ला दिया है. ऐसे में देखने की बात होगी कि पृथ्वी टेस्ट टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं.
Prithvi Shaw shines for India A, he scored a terrific 150 from just 100 balls. Guy certainly knocking the doors for national side now!! pic.twitter.com/QHEzbyVTTU
— Krunal Patel ???????? (લાલ બાદશાહ) (@_lalbadshah_) January 19, 2020
पृथ्वी के समर्थकों की दलील यह थी कि यह सही है कि उनके चोटिल होने पर मयंक अग्रवाल ने जगह को कब्जा लिया, लेकिन इसका मतलतब यह तो नहीं कि पृथ्वी को आर्थिक सुरक्षा से वंचित कर दिया जाए. बहरहाल भारत ए ने दूसरे प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड ए को 12 रन से हराया. इंडिया-ए ने 372 रनों का विशाल स्कोर बनाया.
यह भी पढ़ें: कप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपिंग को लेकर ऋषभ पंत और एमएस धोनी को दिया बड़ा संदेश
मेहमान टीम के लिए शॉ ने केवल 100 गेंदों पर ही 22 चौके और दो छक्के लगाए. शॉ ने इस शतक के साथ ही भारतीय टीम के लिए अपना दावा ठोक दिया है शॉ के अलावा विजय शंकर ने 58, मयंक अग्रवाल ने 32, क्रुणाल पांड्या ने 32, सूर्यकुमार यादव ने 26 और कप्तान शुभमन गिल ने 24 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: भारतीय जूनियरों ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ शुरू किया वर्ल्ड कप मे अभियान
इंडिया-ए से मिले 373 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड अंतिम एकादश की टीम जैक बॉयले के 130 रनों के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई. बॉयले ने 130 गेंदों पर 17 चौके लगाए. उनके अलावा फिन एलेन ने 87, डेन क्लीवर ने नाबाद 44, कप्तान डेरील मिशेल ने 41 और सीन सोलिया ने 18 रनों का योगदान दिया.
VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी, स्पेशल स्टोरी.
इंडिया-ए की ओर से ईशान पोरेल और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं