Rinku Singh Monthly Income: साल 2024 आया, तो इसने केकेआर और टी20 के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) के लिए बहुत बड़ा बदलाव लेकर आया. यही वह साल रहा जब उनकी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) से मुलाकात हुई. और यही वह साल रहा, जब केकेआर (KKR) ने उन्हें सालाना 13 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम पर रिटेन किया. वह नाइट राइडर्स के सबसे बड़े रिटनेर रहे. इससे पहले तक रिंकू साल 2022 से लेकर 2024 तक हर साल सिर्फ 55 लाख रुपये ही फीस पा रहे थे, लेकिन मेगा नीलमी के बाद अब रिंकू की नेटवर्थ करीब 7 करोड़ से बढ़कर करीब सालाना 18 करोड़ रुपये पहुंच गई. और इससे रिंकू की प्रति महीने की कमाई में भी कई गुना इजाफा कर दिया.
बीसीसीआई से सालना एक करोड़ रुपये
इस साल बोर्ड ने रिंकू को सी कैटेगिरी का अनुबंध प्रदान किया है. इसके तहत खिलाड़ी विशेष को एक करोड़ रुपये फीस प्रदान की जाती है. मतलब इस राशि से करीब आठ लाख रुपये प्रति महीने यहां से ही बनते हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब

विज्ञापनों से बहुत अच्छी कमाई
रिंकू कई बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञान करते हैं. वह एमआरएफ सहित पांच बड़ी कंपियनों का प्रचार प्रसार करते हैं. और इससे उन्हें हर साल करीब 50-60 लाख रुपये फीस के रूप मिलते हैं. मतलब करीब तीन करोड़ रुपये उन्हें हर साल विज्ञापनों से मिलते हैं. यहां हम यह भी साफ कर दें कि रिंकू एक सेवक के रूप में अभी किसी निजी या सरकारी कंपनी से नहीं जुड़े हैं.
इतनी होती है करीब हर महीने की कमाई
कुल मिलाकर सभी स्रोतों से रिंकू की फिलहाल 18 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है. ऐसे में वह प्रति माह करीब 1.50 करोड़ रुपये कमा रहे हैं. और इस कमाई से उन्होंने पिछले साल ही करीब करोड़ रुपये का मकान, 3 एकड़ कृषि भूमि और कुछ गाड़ियां भी खरीदीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं