विज्ञापन

'तेंदुलकर नहीं थे विराट जितने मजबूत', एबीडि विलियर्स का बड़ा बयान, जानें क्यों दिग्गज बल्लेबाज ने कहा ऐसा

संभवत: ऐसा पहली बार देखने में आया है जब खेल के किसी दिग्गज ने विराट को किसी मामले में सचिन से बेहतर करार दिया है. निश्चित रूप से इस पर बहस होने जा रही है

'तेंदुलकर नहीं थे विराट जितने मजबूत', एबीडि विलियर्स का बड़ा बयान, जानें क्यों दिग्गज बल्लेबाज ने कहा ऐसा
एबीडि विलियर्स ने सचिन को लेकर जो बात कही है, शायद वह उनके स्तर के किसी क्रिकेटर ने पहली बार कही है

AB de Villiers on Sachin Tendulkar:  दक्षिण अफ्रीका के मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले जीनियस बल्लेबाज एबीडि विलियर्स ने कहा है कि तेंदुलकर ने विदेशी जमीं पर भारत के लिए एक नया पैमाना स्थापित किया, लेकिन यह कोहली ही थे, जिन्होंने उस प्रदर्शन को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है. निश्चित रूप से एबीडि विलियर्स ने एक ऐसी बात कह दी है, जो यहीं खत्म होने नहीं जा रही. और पंडित इसका अपनी-अपनी नजर से मूल्यांकन करेंगे.  डी विलियर्स ने कहा कि हालांकि तेंदुलकर ने विदेशी परिस्थितियों में भारत के लिए एक मानक स्थापित किया था, लेकिन कोहली ने इस प्रदर्शन को एक अलग ही ऊंचाई प्रदान की.

'विराट और भी बेहतर साबित हुए'

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए डी विलियर्स ने कहा, 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी के बारे में सोचता हूं, जिन्होंने भारत के लिए इस चलन की शुरुआत की थी. इसके बावजूद, वह विराट कोहली जितने मजबूत नहीं थे, जो और भी बेहतर साबित हुए, लेकिन सचिन वह पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने यह दिखाया कि उपमहाद्वीप के बल्लेबाज के रूप में आप उछाल और सीम वाली परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. विराट ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाया और उस पैमाने को और ऊँचा किया.'

'यह विराट के असर का रिजल्ट है'

उन्होंने कहा,  इसी वजह से अब केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल जैसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने उस चलन को अपनाना शुरू कर दिया है और विराट तथा सचिन के पदचिह्नों पर चल रहे हैं.' 114 टेस्ट मैचों में 8765 रनों के दौरान 50 से अधिक का औसत रखने वाले डी विलियर्स ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम के शीर्ष पर राहुल की तकनीकी मजबूती के बावजूद विदेश में उनका रिकॉर्ड 
तुलनात्मक रूप से कमजोर दिखता है.

'तकनीकी मजबूती के बावजूद राहुल का रिकॉर्ड अच्छा नहीं'

डी विलियर्स ने कहा, 'केएल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी तकनीक बेहद ठोस है और वह भारतीय टीम के लिए एक बड़ी संपत्ति हैं, लेकिन विदेश में उनका औसत केवल 34 का है. इसलिए आप उनसे अधिक की उम्मीद करते हैं और यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां उन्हें सुधार करने की जरूरत है। एक बार सेट हो जाने के बाद उन्हें बड़ी पारियां खेलनी होंगी. और केवल 100 रन नहीं, बल्कि उसे 180 तक ले जाना होगा क्योंकि पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट होना या नई गेंद का शिकार बनना हमेशा संभव होता है. इसलिए उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि वह अपने बड़े स्कोर को और बड़ा बनाएं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, Virat Kohli, India, South Africa, Cricket, Abraham Benjamin De Villiers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com