पिछले दिनों से चली आ रही चर्चाओं पर मुहर लगाते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को नया भारतीय टी20 कप्तान नियुक्त कर दिया, तो वहीं भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी तीनों ही टीमों में शामिल किया गया है. वहीं, तीनों ही टीमों में हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव जगह बनाने में नाकाम रहे है, तो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को जगह मिली है. आप सबसे पहले जान लें कि अलग-अलग दौरे के लिए भारतीय टीम क्या हैं:
Presenting #TeamIndia's T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यंवशी
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन,क्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह,शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यंवशी
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और वैभव सूर्यवंशी