विज्ञापन

IND vs ENG, Semi-Final: इंग्लैंड को रौंदकर टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

Team India T20 World Cup Record; IND vs ENG Semi-Final: टीम इंडिया ने 2007, 2014, 2024 के बाद चौथी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है. इस मुकाबले में कुल मिलाकर 34 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा हैं.

IND vs ENG, Semi-Final: इंग्लैंड को रौंदकर टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स
Team India T20 World Cup Record; IND vs ENG Semi-Final:

Team India T20 World Cup Record; IND vs ENG Semi-Final: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया. भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई. सेमीफाइनल मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने. टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास भी रच दिया है. भारतीय टीम टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है.

टीम इंडिया ने 2007, 2014, 2024 के बाद चौथी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है. इस मुकाबले में कुल मिलाकर 34 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले इसी विश्व कप में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में कुल 31 छक्के लगे थे. भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मिलकर सेमीफाइनल मैच में कुल 73 बाउंड्री लगाईं, जो एक नया रिकॉर्ड भी है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में कुल 61 बाउंड्री लगी थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में कुल मिलाकर 499 रन बने. मेंस टी20 इंटरनेशनल में इससे ज्यादा रन सिर्फ साल 2023 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में बने थे. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मिलकर 517 रन बनाए थे. जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वह टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने 48 गेंदों में 105 रनों की लाजवाब पारी खेली.

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 253 रन लगाए. टीम की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में बेथेल की शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड 7 विकेट गंवाकर 246 रन ही बना सकी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com