विज्ञापन

ब्रेकफास्ट में एग व्हाइट फ्रिटाटा, लंच में ग्रिल्ड प्रॉन्स, जानें होटल पुलमैन ने टीम इंडिया के लिए क्या-क्या डिश की तैयार

Team India Pullman Auckland Hotel: हालिया समय में खिलाड़ियों के नियमित अतंराल पर चोटिल होने और फिटनेस कड़े मानकों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई अब विदेशी दौरों में खिलाड़ियों के खान-पान को लेकर और ज्यादा सतर्क हुआ है

ब्रेकफास्ट में एग व्हाइट फ्रिटाटा,  लंच में ग्रिल्ड प्रॉन्स, जानें होटल पुलमैन ने टीम इंडिया के लिए क्या-क्या डिश की तैयार
ऑकलैंड के पहले वनडे के दौरान भारतीय टीम
source: X

Team India Pullman Auckland Hotel Food Menu: टीम श्रेयस अय्यर ने बुधवार को ऑकलैंड के ईडेन पार्क में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का आगाज कर दिया है. और पिछले दिनों टी20 सीरीज में मेजबानों को 3-2 से पीटने के बाद ऑकलैंड के ईडेन पार्क मैदान पर पहले वनडे मैच में पहले फील्डिंग के दौरान रोहित, विराट जैसे सीनियरों  लेकर तमाम युवा तक तमाम फील्डर बहुत ही जोश में गजब के फुर्तीले दिखाए पड़े. वास्तव में कुछ महीने  पहले इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में मिली हार के बाद जहां बीसीसीआई ने फिटनेस के मानकों को ऊंचा किया, तो खिलाड़ियों खान-पान का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है.  न्यूजीलैंड दौरे में भी इस पर कुछ ज्यादा ही फोकस है.टीम इंडिया ऑकलैंड के ऑकलैंड के पुलमैन होटल में ठहरी हुई है.और हर दौरे  की तरह ही कोई भी होटल भारतीय प्रबंधन की मांग पर खिलाड़ियों के लिए स्पेशल खाना तैयार करता है. चलिए आप जानिए कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए होटल पुलमैन में क्या-क्या डिश तैयार की गई हैं.

टीम इंडिया का ब्रेकफास्ट 

एग व्हाइट फ्रिटाटा, कस्टम एग व्हाइट ऑमलेट, कीवी, तरबूज, बेरीज, संतरे, चुकंदर-खीरा-नींबू और अजवाइन का डिटॉक्स जूस, बिरचर मुसली, होममेड ग्रैनोला, कॉर्न फ्लेक्स, होल-व्हीट

टीम इंडिया का लंच:

 सु-विड रोस्टेड चिकन, ग्रिल्ड प्रॉन्स, ग्रिल्ड ब्लू कॉड, स्टीम्ड ब्रोकली, पालक, रोस्टेड न्यूलैंड पोटैटोज, सीज़र सलाद, टोफू आधारित शाकाहारी विकल्प

टीम इंडिया का डिनर: 

कीवी बटर चिकन करी, लैम्ब रोगन जोश, चिकन टिक्का मसाला, दाल मखनी, पीली दाल तड़का, चना मसाला, बासमती जीरा राइस, तंदूरी रोटी, बटर नान, ताजे फल, न्यूजीलैंड का स्थानीय आर्टिसन चीज बोर्ड, लो-शुगर डेज़र्ट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Board Of Control For Cricket In India, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Cricket, Shubman Singh Gill, Virat Kohli, Rohit Sharma, Gautam Gambhir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com