चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाजी कोच और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एल बालाजी के कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाये जाने से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दिल्ली में होने वाले अगले कुछ आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) मैचों को लेकर असमंजस की स्थिति में है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दो खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ सोमवार की शाम को होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया था. वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के पॉजिटिव पाये जाने के बाद जहां केकेआर की पूरी टीम पृथकवास पर चली गयी है, वहीं नियमित तौर पर सीएसके टीम के साथ रहने वाले बालाजी भी सोमवार को आरटी पीसीआर परीक्षण में पॉजिटिव आने के बाद अलग-थलग हो गए हैं.
Down to the wire!
— Chennai Super Kings - Mask Pdu Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) May 2, 2021
A massive mark in the first leg of the IPL-Classico!
the Kings walk with pride and take in the stride.#MIvCSK #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @myntra pic.twitter.com/4RFY1GSzl1
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
RR vs SRH: मनीष पांडे ने अजीबोगरीब शॉट मारकर लगाया चौका, देखकर गेंदबाज भी हंसने लगा..देखें Video
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘बालाजी की पॉजिटिव रिपोर्ट वास्तव में चिंता का विषय है, हालांकि सीएसके के खिलाड़ियों का परीक्षण नेगेटिव आया है. अमूमन अधिकतर लोगों में पांचवें या छठे दिन लक्षण दिखायी देते हैं. चर्चा यह है कि क्या दिल्ली में अगले दोनों मैचों का आयोजन किया जाना चाहिए या नहीं.' दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने भले ही कह रहे हों कि उन्हें मैचों के कार्यक्रम में बदलाव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन समस्या सीएसके के पिछले शनिवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेले गये मैच को लेकर है.
IPL 2021: जोस बटलर का धमाका, 64 गेंद पर 124 रन, लगाए 8 छक्के, देखें Video
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बालाजी मैच से पहले और बाद में डगआउट में थे और वह मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों से भी मिले थे जो कि स्वाभाविक है. अब आप हर दिन परीक्षण कर सकते हैं लेकिन जिस तरह से केकेआर का मैच स्थगित कर दिया गया उसी तरह यदि मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार तथा सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाले मैच के कार्यक्रम में बदलाव करना विवेकपूर्ण होगा.'
केकेआर की टीम का छह दिन के कड़े पृथकवास के दौरान हर दिन परीक्षण होगा और अधिकतर का मानना है कि यही नियम सीएसके पर भी लागू होना चाहिए. लेकिन कार्यक्रम में बदलाव करना आसान नहीं होगा क्योंकि दिल्ली चरण आठ मई को समाप्त होना है जिसके बाद कोलकाता और बेंगलुरू में मैचों का आयोजन किया जाना है.
VIDEO: कुछ दिन पहले नीलामी में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं