विज्ञापन

T20 World Cup Points Table: जीत के साथ पाकिस्तान टॉप पर, भारत खिसका दूसरे स्थान पर, ऐसा है समीकरण

T20 World Cup Points Table: पाकिस्तान ने मंगलवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मैच को 32 रन से जीता. लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है.

T20 World Cup Points Table: जीत के साथ पाकिस्तान टॉप पर, भारत खिसका दूसरे स्थान पर, ऐसा है समीकरण
T20 World Cup Points Table: जीत के साथ पाकिस्तान टॉप पर,
  • पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में यूएसए को 32 रन से हराकर ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है.
  • पाकिस्तान के दो मैचों में दो जीत के बाद चार अंक और नेट रन रेट पॉजिटिव है जिससे सुपर-8 की संभावना मजबूत हुई है.
  • पाकिस्तान ने 190 रन बनाए और यूएसए की टीम 158 रन पर आउट होकर लक्ष्य हासिल करने में असफल रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान ने मंगलवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मैच को 32 रन से जीता. लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है. जबकि टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खिसक गई है. पाकिस्तान के दो मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक है, जबकि टीम इंडिया ने अभी एक मैच खेला है और उसके एक अंक है. पाकिस्तान अगर एक जीत और दर्ज कर लेता है तो वह सुपर-8 का टिकट लगभग हासिल कर लेगा. वहीं टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना लीग स्टेज का दूसरा मैच खेलेगी. भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो वह पाकिस्तान को हटाकर नंबर-1 पोजिशन हासिल कर लेगा क्योंकि पाकिस्तान का रन रेट भारत के मुकाबले काफी कम है. 

ऐसा है पूरा समीकरण 

लीग स्टेज से हर ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वीलाफाई करेंगी. पाकिस्तान के दो मैचों में दो जीत के बाद 4 अंक हैं और उसका  नेट रन रेट +0.932 का है. जबकि टीम इंडिया ने सिर्फ यूएसए के खिलाफ मैच खेला है. भारत के 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.450 का है. भारत को अब नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है और उसके बाद वह पाकिस्तान से भिड़ेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

टीम इंडिया अगले मैच में जीत दर्ज करते ही टेबर टॉपर होगी, क्योंकि उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है. भारत के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान को 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलना है. अगर नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान जीतता है तो उसका सुपर-8 का टिकट कंफर्म हो जाएगा.

ऐसा रहा पूरा मुकाबला

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए. इस टीम को सैम अयूब और साहिबजादा फरहान की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की. सैम 17 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सलमान आगा सिर्फ एक रन ही टीम के खाते में जोड़ सके.

पाकिस्तान ने 56 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से फरहान ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 81 रन जोड़कर पाकिस्तान को 137 के स्कोर तक पहुंचा दिया. बाबर आजम ने 32 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाए, जबकि फरहान 41 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

मोहम्मद नवाज ने शादाब खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 16 गेंदों में 34 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. शादाब ने 12 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 30 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से शेडली वैन शाल्कविक ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को 1-1 सफलता हाथ लगी.

इसके जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी. एंड्रीज गौस ने शायन जहांगीर के साथ 4.5 ओवरों में 42 रन की साझेदारी की. गौस 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जहांगीर ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली. इस टीम ने 69 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए.

यहां से मिलिंद कुमार ने शुंभम रंजने के साथ चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया. मिलिंद ने 29 रन बनाए, जबकि शुभम ने 30 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 51 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन यूएसए को जीत नहीं दिला सके.

पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने 27 रन देकर 3 विकेट निकाले. 19वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर हरमीत सिंह (6) और मोहम्मद मोहसिन (0) के विकेट हासिल करने के साथ उस्मान तारिक के पास हैट्रिक का मौका था, लेकिन इसे भुना नहीं सके. इनके अलावा, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट निकाला.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा वर्ल्ड कप से बाहर, ये खिलाड़ी लेगा जगह

यह भी पढ़ें: Pak vs USA Highlights: यूएसए का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने 32 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत से ग्रुप ए में पहुंचा टॉप पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com