विज्ञापन

T20 World Cup 2026: यह खिलाड़ी लेगा हर्षित राणा की जगह, ICC ने दी मंजूरी

T20 World Cup 2026: यह खिलाड़ी लेगा हर्षित राणा की जगह, ICC ने दी मंजूरी

T20 World Cup 2026: यह खिलाड़ी लेगा हर्षित राणा की जगह, ICC ने दी मंजूरी
T20 World Cup 2026: हर्षित राणा टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं
X: social media

Harshit Rana ruled out of the T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को शनिवार से शुरू होने  वाले टी20 विश्व कप अभियान (T20 World Cup 2026) से पहले तब जोर का झटका लगा, जब यह खबर आई कि मीडियम पेसर-कम-बल्लेबाज हर्षित राणा (Harshit Sharma) चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. बहरहाल, सूत्रों के अनुसार सेलेक्टरों ने राणा के विकल्प के रूप में मोहम्मद सिराज(Mohammed Siraj) के नाम का ऐलान कर कर दिया है. और इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने भी मंजूरी दे दी है.  इससे पहले जब राणा के टूर्नामेंट से बाहर होने के खबर आई, तो  करोड़ों भारतीय फैंस के लिए उनका बाहर होना एक झटके की तरह था क्योंकि हालिया समय में राणा ने जरूरत पड़ने पर बल्ले और गेंद से बहुत ही अच्छा योगदान दिया है. हर्षित ने निचले क्रम या कहें नंबर-8 पर ऐसे गेंदबाज की छवि बनाई थी, जो जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी बड़े हाथ दिखाते हुए 40-50 रनों का योगदान दे सकता है. ऐसे में फैंस इस बात को लेकर भी खासे रुचिकर थे कि राणा की जगह प्रबंधन किस खिलाड़ी को जगह देता है, जो निचले क्रम पर बल्लेबाजी भी कर सके. 

कई विकल्प थे रेस में राणा की जगह के लिए

राणा की जगह लेने के लिए फैंस के दिमाम में कई नाम चल रहे थे. इनमें रियान पराग, मोहम्मद सिराज के साथ ही ऑलराउंडर शाहबाज अहमद का भी नाम था. लेकिन अब जबकि यहां पहली प्राथमिकता तेज गेंदबाजी ही थी, जो बाकी दोनों नाम अपने आप ही रेस से बाहर हो गए. और प्रबंधन ने सेलेक्टरों को सिराज का नाम भेजने में देर नहीं लगाई, तो चीफ सेलेसक्टर अजित अगरकर के मुहर लगाते हुए भारतीय प्रबंधन ने तुरंत ही मोहम्मद सिराज का नाम आईसीसी की तकनीकी समिति को भेज दिया. और आईसीसी ने भी सिराज के नाम को बदलाव के रूप में मंजूरी दे दी. 

पिछले एक साल से व्हाइट-बॉल से दूर रहे सिराज!

वैसे सिराज ने पिछले साल से व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है. जहां पिछले साल सिराज टी20 में एक भी मैच नहीं खेले, तो वहीं वह सिर्फ 3 ही वनडे मैच खेल सके. लेकिन साल 2025 में खेले 10 टेस्ट में सिराज के चटका यह 43 विकेट ही थे, जिसने सेलेक्टरों को उन्हें टी20  विश्व कप के लिए सिराज के विकल्प के रूप में चुनने पर मजबूर कर दिया.वहीं, इस साल की शुरुआत से भी सिराज ने कोई टी20 मैच नहीं खेला, तो वहीं कुल 3 वनडे मैच खेले. 

T20 World Cup: इन 7 देशों के खिलाफ कभी नहीं हारी टीम इंडिया, जानें टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com