विज्ञापन

T20 World Cup: इन 7 देशों के खिलाफ कभी नहीं हारी टीम इंडिया, जानें टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026, Team India Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले ही दिन अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी कोशिश खिताब जीतकर इतिहास रचने की होगी.

T20 World Cup: इन 7 देशों के खिलाफ कभी नहीं हारी टीम इंडिया, जानें टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में इन देशों के खिलाफ कभी नहीं हारी टीम इंडिया
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होगा और टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत करेगी
  • टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 52 मैच खेले हैं, जिनमें से 35 में जीत हासिल की है
  • भारत ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड्स, यूएसए और जिम्बाब्वे के खिलाफ सभी मैच जीते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

T20 World Cup 2026, Team India Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले ही दिन अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी कोशिश खिताब जीतकर इतिहास रचने की होगी. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि डिफेंडिंग टीम अपने खिताब का बचाव कर पाई है, लेकिन इस बार टीम इंडिया की नजरें इस रिकॉर्ड को बदलने की होगी. भारतीय टीम अभी जबरदस्त फॉर्म में है और उसने बीते टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है. वहीं 2 बार के विश्व कप विजेता भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आईसीसी टूर्नामेंट में साल 2007 से अब तक कुल 52 मुकाबले खेले, जिसमें 35 जीते और 15 गंवाए. इनके अलावा, एक मैच टाई के बाद अपने नाम किया, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है.

इन 7 टीमों से नहीं हारा है भारत

भारत ने अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सभी 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ सभी 5 मैच अपने नाम किए. टीम इंडिया ने आयरलैंड के विरुद्ध 2 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिसमें दोनों ही जीते. इनके अलावा, नामीबिया, नीदरलैंड्स यूएसए और जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-1 मैच खेला, जिन्हें अपने नाम किया.

पाकिस्तान के खिलाफ भी मजबूत रिकॉर्ड

वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने अब तक कुल 8 मैच खेले, इनमें सिर्फ 1 ही मुकाबला गंवाया. इस मुल्क के खिलाफ टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 87.50 रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं. इस टीम के खिलाफ जीत प्रतिशत 71.43 रहा है.

इन टीमों ने किया है परेशान

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे कमजोर प्रदर्शन देखें, तो यह न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ रहा. टीम इंडिया ने इन दोनों ही देशों को अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कभी मात नहीं दी है. भारत ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध सभी 3 मैच गंवाए हैं, जबकि श्रीलंका के खिलाफ अब तक 2 मुकाबले खेले, जिसमें एक भी नहीं जीता.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 70.58 प्रतिशत मुकाबले अपने नाम किए हैं. जीत प्रतिशत के मामले में टीम इंडिया शीर्ष पर है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने 66.66 प्रतिशत मुकाबले, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 63.82 प्रतिशत मैच अपने नाम किए हैं.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: अभिषेक या सैम अयूब नहीं ब्रेट ली ने बताया यह बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में लगाएगा रनों का अंबार

यह भी पढ़ें: 'हमारी फ्लाइट टिकट बुक है...' सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच ना खेलने पर दिया बड़ा बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com