Shahid Afridi picks his semi-finalists: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi on T20 World Cup 2024) ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भविष्यवाणी की है. बता दें कि जून में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. एक जून से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा. वहीं, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज अफऱीदी ने टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले ऐसी 4 टीमोंं के नाम का ऐलान किया है जो इस बार सेमीफाइनल में पहंच सकती है. आईसीसी के साथ बात करते हुए अफरीदी ने चार टीम के नाम के बारे में अपनी राय दी है.
अफऱीदी ने माना है कि, इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. वहीं, अफरीदी ने ये भी कहा है कि वो चाहते हैं कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान की टीम पहुंचे. (India, Pakistan, Australia and New Zealand T20 World Cup semi-finalists)
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि पूर्व दिग्गज शाहिद अफरीदी को आईसीसी ने दो जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप का दूत बनाया गया. अफरीदी ने 2009 में पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप जीत की में अहम भूमिका निभायी थी. इस तरह वह टूर्नामेंट दूत के उस ग्रुप में शामिल हो गये जिसमें भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और महान धावक उसेन बोल्ट मौजूद हैं.
वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है, टी-20 वर्ल्ड कप में 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा.
टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम ने दो बार खिताब जीतने में सफलता हासिल की है तो वहीं पाकिस्तान और भारत ने अबतक केवल एक बार ही खिताब जीतने में सफलता हासिल की है. वहीं, श्रीलंका भी एक बार खिताब अपने नाम कर चुका है. इन टीमों के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने एक बार खिताब जीतने में सफलता हासिल की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं