बिहार MLC 8 सीटों पर काउंटिंग जारी, JDU का बड़ा इम्तिहान, क्‍या जीत पाएंगे नीरज कुमार सिंह?

  • 5:25
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026

बिहार में 8 सीटों पर काउंटिंग सुबह से जारी है. मतगणना शुरू हुए लगभग 2 घंटे हो चुके है. MLC चुनाव में JDU का आज बड़ा इम्तिहान है. नीरज कुमार सिंह की सीट पर सबकी नजर बनी हुई है, क्योंकि अनंत सिंह ने नीरज कुमार का विरोध कर जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन किया था. इसके बाद अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. कल उनकी पत्नी को राज्य मंत्री का दर्जा भी छीन लिया गया. अब देखना है इस सीट पर क्या नजीते आते हैं. आमतौर पर बिहार विधान परिषद स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की इतनी चर्चा नहीं होती, इस बार चर्चा की सबसे बड़ी वजह अनंत सिंह ही बने, क्योंकि अपने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार का विरोध और इतने आगे तक गए कि पार्टी को विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा करनी पड़ी.

संबंधित वीडियो