विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2021

T20 WC: धमाकेदार जीत के बाद कोहली गए विरोधी खेमे में, स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला- Video

India vs Scotland: भारत ने अहम मैच में स्कॉटलैंड (Scotland) को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत में रविंद्र जडेजा ने कमाल की गेदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे.

T20 WC: धमाकेदार जीत के बाद कोहली गए विरोधी खेमे में, स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला- Video
कोहली और बाकी खिलाड़ियों ने जीता दिल
  • स्कॉटलैंड ने भारत को हराया
  • जीत के बाद कोहली और टीम इंडिया के खिलाड़ी गए स्कॉलैंड खेमे में
  • खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

India vs Scotland: भारत ने अहम मैच में स्कॉटलैंड (Scotland) को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत में रविंद्र जडेजा ने कमाल की गेदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे. स्कॉटलैंड की टीम केवल 85 रन ही बना सकी थी. 86 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 39 गेंद पर में ही पूरा कर लिया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ने तूफानी बल्लेबाजी की और भारत को जीत दिलाने में सफल रहे. रोहित ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर केएल राहुल ने 19 गेंद पर 50 रन की पारी खेली. इस जीत के साथ भारत की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है. एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेटों ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर मैच के बाद भारतीय खिलाड़यों ने कुछ ऐसा किया जिसकी तारीफ हो रही है. 

T20 WC: क्यों बहुत अहम है न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत ? ऐसे बदल जाएगा भारत के लिए समीकरण

दरअसल मैच के बाद भारत के खिलाड़ी स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में गए और उनका हौसला बढ़ाया. क्रिकेट स्कॉटलैंड ने भारतीय टीम के कप्तान कोहली और रोहित शर्मा की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है जिसमें किंग कोहली और हिट मैन रोहित स्कॉलैंड के खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. स्कॉटलैंड ने ट्विटर पर लिखा, ''बहुत सम्मान कोहली एंड कंपनी का, समय निकालने के लिए.'

काश पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हम जीत जाते
स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने खेद जताया कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ इस तरह के कुछ ‘अच्छे ओवर' नहीं मिल सके. भारत ने जीत के लिये 86 रन का लक्ष्य 6 .3 ओवर में हासिल कर लिया. पिछले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रन से हराया था.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से पहले दो मैचों में मिली हार के बाद अब सेमीफाइनल में प्रवेश की भारत की उम्मीदें अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच पर टिकी है. कोहली ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह शानदार प्रदर्शन था. हम ऐसा करने की ही कोशिश कर रहे थे. आज के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि हमें पता है कि हम कैसा खेल सकते हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ टी20 क्रिकेट में टॉस और हालात काफी मायने रखते हैं ।हमें लय फिर हासिल करने की खुशी है.

VIDEO:आईसीसी T20 वर्ल्‍ड कप: दीवाली के बाद टीम इंडिया के धमाके

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India, Scotland, Rohit Parmod Sharma, ICC T20 World Cup 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com