Suryakumar Yadav Three Game Changing Decision vs ENG; T20 WC 2026 Semi-Final: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार की शाम जो रोमांच देखने को मिला, वह किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड (IND vs ENG Semi-Final) को 7 रनों से पटखनी देकर टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब 8 मार्च को खिताबी भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी, लेकिन इस हाई-वोल्टेज जीत के असली हीरो पर्दे के पीछे कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे. उनके तीन साहसिक फैसलों ने न केवल अंग्रेजों के होश उड़ा दिए.
सूर्या की कप्तानी के वो 3 'ब्रह्मास्त्र'
पावरप्ले में बुमराह का 'सरप्राइज' पांचवां ओवर
मैच में आमतौर पर कप्तान अपने सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ओवर बचाकर रखते हैं. लेकिन सूर्या ने मैच के हालात को समझा और पावरप्ले के 5वें ओवर में ही बुमराह को गेंद थमा दी. इसका असर इस फैसले ने सेट हो रहे इंग्लिश ओपनर्स की लय बिगाड़ दी. बुमराह ने दबाव बनाया और इंग्लैंड के पावरप्ले के स्कोर पर लगाम कस दी. सूर्या जानते थे कि अगर शुरुआत में विकेट नहीं मिला, तो 254 का लक्ष्य भी छोटा पड़ सकता है.
17वें ओवर में बुमराह की वापसी
जब मैच आखिरी ओवरों की तरफ बढ़ रहा था और इंग्लैंड तेजी से रन बटोर रहा था, तब सूर्या ने 17वें ओवर में फिर से बुमराह को बुला लिया.
असर: डेथ ओवरों से ठीक पहले बुमराह का यह ओवर इंग्लैंड के लिए 'काल' साबित हुआ. उन्होंने न केवल रन रोके बल्कि बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोककर मैच भारत की मुट्ठी में कर लिया.
गेंदबाजों पर 'अटूट' भरोसा
सबसे चौंकाने वाला और साहसिक फैसला यह रहा कि सूर्या ने 19वें ओवर तक छठे गेंदबाज का इस्तेमाल ही नहीं किया. टी20 में अक्सर कप्तान छठा विकल्प तलाशते हैं, लेकिन सूर्या ने अपने मुख्य 5 गेंदबाजों (बुमराह, अर्शदीप, हार्दिक, अक्षर और वरुण) पर पूरा भरोसा जताया और गेंदबाजों ने भी अपने कप्तान के इस भरोसे को टूटने नहीं दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं