- टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा है
- कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच खत्म होने के बाद पिच की मिट्टी अपने माथे से लगाकर सम्मान व्यक्त किया
- 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने भी पिच की घास खाकर जीत का जश्न मनाया था
Suryakumar Yadav Put Soil from the Pitch after Team India Win T20 World Cup 2026: टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बन चुकी है. जीत के बाद जैसे ही आखिरी विकेट गिरा, पूरा मैदान 'इंडिया-इंडिया' के नारों से गूंज उठा. लेकिन जश्न के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. मैच खत्म होने के बाद सूर्या सीधे उस पिच की ओर बढ़े जहां उन्होंने और उनकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 255 रनों का पहाड़ खड़ा किया था. सूर्या ने पिच की मिट्टी को लेकर अपने माथे से लगाया. यह लम्हा फैंस को भावुक करने वाला था. सूर्या का यह अंदाज उनके देश और उस 'कर्मभूमि' के प्रति सम्मान को दर्शाता है जिसने भारत को एक बार फिर विश्व विजेता बनाया.
SURYAKUMAR YADAV REPLICATE ROHIT SHARMA MOMENTS. 🥹❤️
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 8, 2026
- This is so beautiful..!!!!
pic.twitter.com/YbiEFJly4s
2024 की यादें हुईं ताजा जब 'हिटमैन' ने खाई थी पिच की घास
सूर्या के इस सेलिब्रेशन ने तुरंत फैंस को 2024 टी20 वर्ल्ड कप की याद दिला दी. बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनने के बाद तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने भी पिच के पास जाकर वहां की घास का एक टुकड़ा तोड़कर खाया था. रोहित का वह 'ग्रास-ईटिंग' सेलिब्रेशन विश्व क्रिकेट के सबसे आइकॉनिक पलों में से एक बन गया था.
आज सूर्या ने रोहित के उसी नक्शेकदम पर चलते हुए यह साबित कर दिया कि भारतीय कप्तानों के लिए यह पिच सिर्फ मिट्टी नहीं, बल्कि एक मंदिर की तरह है.
घरेलू सरजमीं पर पहली बार ऐतिहासिक जीत
भारत अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी घरेलू सरजमीं पर खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया है. 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ढेर हो गई. कोच गौतम गंभीर के 'मिडास टच' और सूर्या की कप्तानी ने भारत को फिर से दुनिया का नंबर-1 बना दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं