विज्ञापन

IPL 2026: राज बाबा को ही क्यों थमाया आखिरी ओवर में गेंद? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया यह जवाब

Suryakumar Yadav on Raj Bawa Last Over Bowling vs RCB: मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ इस सीजन की आठवीं हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए.

IPL 2026: राज बाबा को ही क्यों थमाया आखिरी ओवर में गेंद? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया यह जवाब
Suryakumar Yadav on Raj Bawa Last Over Bowling vs RCB:

Suryakumar Yadav on Raj Bawa Last Over Bowling vs RCB: आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही एमआई का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि एमआई के बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड पर 10 से 15 रन कम बनाए, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि हम 10-15 रन पीछे रह गए. मुझे ऐसा ही लगा. हमने गलत समय पर विकेट गंवाए. हालांकि, जिस तरह से नमन धीर और तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी की, वह इस विकेट पर शानदार था. उन्होंने बेहतरीन जज्बा दिखाया. नमन और तिलक को देखकर लग रहा था कि वे किसी अलग ही पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हों. हमें उन पर गर्व है."

मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ इस सीजन की आठवीं हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए. एमआई के टूर्नामेंट में प्रदर्शन पर बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सिर्फ यह खेल खेलने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि हमें यह पसंद है. जैसा कि मैंने कहा, जब भी हमें मौका मिलेगा, हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने और अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की कोशिश करेंगे.

हालांकि, हमें ऐसी मुश्किल स्थिति (अंक तालिका में सबसे नीचे) में रहने की आदत नहीं है. इसे स्वीकार करना मुश्किल है, लेकिन पूरे सीजन में काफी कुछ सीखने को भी मिलता है. हम अगले साल और मजबूती के साथ वापसी कर सकते हैं."

सूर्यकुमार ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने वाले कॉर्बिन बॉश की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कॉर्बिन ने पावरप्ले और अंतिम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की और टीम को उन पर गर्व है. वहीं, सूर्यकुमार ने राज बावा का भी हौसला बढ़ाया, जो आखिरी ओवर में 15 रन बचाने में नाकाम रहे. उन्होंने कहा कि राज ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश की.

एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए. टीम की ओर से नमन धीर ने 47 और तिलक वर्मा ने 57 रनों की दमदार पारी खेली. हालांकि, आरसीबी ने क्रुणाल पांड्या की 46 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी की बदौलत 167 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. वहीं, जैकब बेथेल ने 27 रनों का योगदान दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com