- टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 स्टेज 21 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ है
- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
- अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मजाक में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जेबें टटोलीं
21 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'सुपर आठ' स्टेज का आगाज हो रहा है. जहां भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आगामी मुकाबले के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद में जमकर पसीना बहा रही है. जहां से एक मजेदार वीडियो निकलकर सामने आया है. अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मजाकिया अंदाज में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जेबें टटोलीं. संभवतः वह यह चेक करना चाह रहे थे कि कहीं युवा बल्लेबाज के जेब में कागज का कोई टुकड़ा तो नहीं है.
अभिषेक ने आईपीएल 2025 में शतक लगाने के बाद मजेदार अंदाज में किया था सेलिब्रेट
आईपीएल 2025 के दौरान शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी जेब से एक खास नोट निकाली थी. जिसपर लिखा था, 'यह ऑरेंज आर्मी के लिए है.' शायद यही वजह है कि अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले सूर्या ने उनका जेब चेक किया है. वह देखना चाहते थे कि कहीं उनके जेब में आगामी मुकाबले के लिए कोई नोट तो नहीं है. मगर ऐसा कुछ नहीं मिला.
Suryakumar checked Abhishek Sharma's pocket before the Africa match.💀
— muffatball vikrant (@Vikrant_1589) February 20, 2026
Something big is cooking 👀 pic.twitter.com/wLjoA2umoX
अभिषेक के नजरिए से अच्छा नहीं गुजर रहा है टी20 वर्ल्ड कप 2026
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2025 अभिषेक के नजरिए से अच्छा नहीं गुजर रहा है. जारी टूर्नामेंट में उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से कुल तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच वह एक मुकाबले में भी खाता नहीं खोल पाए हैं. एक मैच में उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था.
अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं अभिषेक
अभिषेक जिन तीनों टीमों के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं. वह टीमें अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड की हैं. पेट में संक्रमण की वजह से वह नामीबिया के खिलाफ मैदान में नहीं उतर पाए थे.
यह भी पढ़ें- T20 WC 2026: पुजारा, कैफ समेत भारत के पांच दिग्गजों ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं