![सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट](https://edata.ndtv.com/twittergft/sport_automated_story/crop_full_637876235425376520.png?downsize=773:435)
9.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
9.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव करते हुए एक हासिल किया|
9.3 ओवर (0 रन) स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसे देखा और जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
9.2 ओवर (1 रन) इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
9.1 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव किया| फील्डर ने अपने दाएँ ओर भागते हुए गेंद को फील्ड किया| दो ही रन मिले|
8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और सिंगल हासिल किया| 85/1 बैंगलोर|
8.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
8.2 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| एक रन मिल गया|
8.1 ओवर (4 रन) चौका! कैच ड्रॉप!! 37 रनों पर इस बार पाटीदार को मिला जीवनदान| शॉर्ट थर्ड मैन से आगे की तरफ भागते हुए फज़ल ने कैच के लिए डाईव लगाई लेकिन बॉल उनके हाथों में आकर निकल गई सीमा रेखा की ओर| ऊपर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे और बाहरी किनारा लेकिन थर्ड मैन फील्डर की तरफ गई बॉल जहाँ से कैच का मौका टपका दिया गया|
7.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! फाफ के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर!! इस ओवर में आए 21 रन!! शॉटपिच गेंद पर फाफ ने लगाया पुल शॉट| गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई और मिला सिक्स|
7.5 ओवर (4 रन) चौका! कैच ड्रॉप या टफ चांस!! 26 रनों पर फाफ को मिला जीवनदान| शॉर्ट मिड विकेट पर एक तेज़ पुल शॉट जो सीधा फील्डर त्रिपाठी की तरफ गया| शॉट इतना तेज़ था कि फील्डर द्वारा हाथ लगाने के बाद भी बॉल नहीं रुकी और मिड विकेट बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| अब आप इससे इस शॉट का अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना कड़क पुल शॉट लगाया होगा|
7.4 ओवर (4 रन) चौका! दूसरा चौका इस ओवर का आता हुआ| इस गेंद को फाफ ने मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव किया| केन थे वहां पर मौजूद जिनके नीचे से निकल गई बॉल और चार रनों के लिए चली गई|
7.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.2 ओवर (4 रन) चौका! कड़क शॉट!! अप पर गेंद को ड्राइव कर दिया कवर्स की ओर| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
7.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
उमरान मलिक को अब गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी...
6.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया|
6.5 ओवर (6 रन) छक्का! सामने की तरफ| लगातार बड़े शॉट्स पर नज़र गड़ाए हुए थे और यहाँ पर हासिल भी कर लिया| इस बार खड़े खड़े गेंद को लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार सैर पर भेज दिया| फील्डर नीचे दर्शक बनकर रह गए|
6.4 ओवर (0 रन) बढ़िया गेंद| बल्लेबाज़ को आगे आता देख लाइन बदली और बाहर डाल दी| डिफेंड करने पर मजबूर किया| कोई रन नहीं|
6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
6.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
5.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए बॉल को स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद और चार रनों के लिए निकल गई| 17 रन इस ओवर से आये| 47/1 बैंगलोर|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 47/1 बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ रजत पाटीदार ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को होगी एक और विकेट की तलाश...
5.6 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
5.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स पर डाली गई गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पायेगा|
5.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर रजत ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
5.3 ओवर (4 रन) चौका! बाहरी किनारा!! हवा में गेंद लेकिन बॉल कीपर पूरन के ऊपर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रनों के लिए| किस्मत पूरी तरह से बहादुर का साथ देती हुई| इस गेंद को कट लगाने गए थे और बाहरी किनारा दे बैठे|
5.2 ओवर (1 रन) एक और पुल शॉट लेकिन इस बार ज़मीनी शॉट| एक ही रन मिल पायेगा|
5.1 ओवर (6 रन) छक्का! स्पेल की शुरुआत बिगी के साथ| फाफ के खिलाफ छोटी गेंद एक सही विकल्प नहीं है| पॉवर प्ले के आखिरी ओवर को पूरी तरह से फायदा उठाने को देखेंगे| पटकी हुई गेंद पर कड़क पुल शॉट लगाया गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (4 रन) चौका! फुल गेंद पर स्क्वायर ड्राइव करते हुए बाउंड्री हासिल की| पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर से गेंद को खेला, गैप था वहां पर जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| 10 के बाद 93/1 बैंगलोर|