सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

इसी बीच हैदराबाद के कप्तान के विलियमसन ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें 18वें ओवर में पहली तो 20वें ओवर में दूसरी विकेट टी नटराजन ने निकालकर दिया जबकि किसी और गेंदबाज़ के हाथ कोई सफ़लता नहीं लगी| अब देखना होगा कि हैदराबाद की टीम किस सोच के साथ 203 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आती है|

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई चेन्नई की टीम ने शुरुआत लाजवाब अंदाज़ में की| रुतुराज गायकवाड (99) ने शुरू से ही अपने इरादे को साफ़ कर दिया था और बड़े-बड़े शॉट लगा रहे थे| इसी बीच उन्होंने इस सीज़न में अपना एक और अर्धशतक लगाया| वहीँ उनके साथी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे (85) नाबाद ने भी मौके को दोनों हाथों से बटोरा और छक्के चौके लगाते रहे| इसी बीच कॉनवे ने अपना अर्धशतक लगाकर अपने कप्तान के फ़ैसले को सही साबित किया कि वो ओपनिंग में भी बेहतरीन खेल दिखा सकते हैं| दोनों ने मिलकर स्कोर को 180 के पार पहुंचाया लेकिन इसके ठीक बाद गायकवाड अपने शतक से 1 रन दूर रह गए और टी नटराजन की गेंद पर कैच आउट हो गए| अंत में मैदान पर आकर एमएस धोनी (8) ने कुछ रन बनाया लेकिन दूसरे छोर से बाउंड्री लगाते हुए डेवोन ने टीम के स्कोर को 202 रनों तक पहुँचाया|


ये है धोनी का जादू!! जी हाँ कप्तान बदला तो चेन्नई टीम की किस्मत भी बदल गई!! इस सीज़न के स्टार्ट में जब जडेजा कप्तान थे तो सलामी बल्लेबाजों से शुरुआत ढूँढ रही थी चेन्नई की टीम| जैसे ही धोनी ने टीम की कमान अपने हाथों में वापिस लिया तो 182 रनों की शतकीय साझेदारी सलामी बल्लेबाजों ने करके दिया| इस सीज़न की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की गई गायकवाड और कॉनवे द्वारा जिसकी बदौलत चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 203 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया|

19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| इसी के साथ चेन्नई की पारी का हुआ अंत| बोर्ड पर 202 रन लगाए यानी अब अगर हैदराबाद को इस मुकाबले को जीतना है तो उन्हें 203 रनों के लक्ष्य को हासिल करना होगा|

19.5 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ चेन्नई की टीम का 200 रन पूरा हुआ!! पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल और चौका मिल गया| हैदराबाद vs चेन्नई: Match 46: Devon Conway hits T Natarajan for a 4! CSK 201/2 (19.5 Ov). CRR: 10.13

19.4 ओवर (4 रन) चौका!!! कॉनवे के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! लो फुलटॉस गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेला| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर, चार रनों के लिए| हैदराबाद vs चेन्नई: Match 46: Devon Conway hits T Natarajan for a 4! CSK 197/2 (19.4 Ov). CRR: 10.02

19.3 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद को जडेजा ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

रवींद्र जडेजा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

19.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! कॉट उमरान मलिक बोल्ड टी नटराजन| एक और विकेट गिरी| इस बार 8 रन बनाकर धोनी आउट हुए| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर वहां पर तैनात थे और गेंद सीधा उनके हाथों में चली गई| अगर ज़रा सा इधर उधर होती तो चौके के लिए निकल जाती गेंद| लेकिन बॉल ने सीधा फील्डर को ही ढून्ढ लिया| 192/2 चेन्नई| हैदराबाद vs चेन्नई: Match 46: WICKET! MS Dhoni c Umran Malik b T Natarajan 8 (7b, 1x4, 0x6). CSK 192/2 (19.2 Ov). CRR: 9.93

19.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिल गया|

18.6 ओवर (4 रन) चौका! माही मार रहा है!! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए| 191/1 चेन्नई| हैदराबाद vs चेन्नई: Match 46: MS Dhoni hits Umran Malik for a 4! CSK 191/1 (19.0 Ov). CRR: 10.05

18.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया|

18.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

18.3 ओवर (1 रन) सटीक यॉर्कर! 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से डाली गई बॉल| माही थे इस वजह से बच गए वरना कोई और होता तो डंडा उड़ जाता| काफी तेज़ गति से डाली गई थी ये गेंद| मिड ऑफ़ पर खेला और रन हासिल किया|

18.2 ओवर (2 रन) मिस टाइम पुल शॉट! मिड विकेट की तरफ गई गेंद, नो मेंस लैंड में गिरी| दो रन मिल गए|

18.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! कवर्स की ओर गेंद को धोनी ने खेलकर एक रन लिया|

एमएस धोनी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

17.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट भुवनेश्वर कुमार बोल्ड टी नटराजन| ओह!! ये क्या हो गया| 99 के स्कोर पर ऋतुराज आउट हो गए| अरे यार!! अपने शतक से महज़ एक रन से चूक गए| काफी निराशजनक भरा पल| 182 रनों की बड़ी साझेदारी का हुआ अंत| लेकिन उससे भी खराब लग रहा है कि रुतु का शतक नहीं बन पाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| कट तो किया उसे लेकिन सीधा पॉइंट फील्डर के हाथों में मार बैठे जहाँ भुवि ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया| हैदराबाद vs चेन्नई: Match 46: WICKET! Ruturaj Gaikwad c Bhuvneshwar Kumar b T Natarajan 99 (57b, 6x4, 6x6). CSK 182/1 (17.5 Ov). CRR: 10.21

17.4 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

17.3 ओवर (6 रन) छक्का! बिलकुल सामने की तरफत| फ्लैट सिक्स!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| हैदराबाद vs चेन्नई: Match 46: It's a SIX! Devon Conway hits T Natarajan. CSK 181/0 (17.3 Ov). CRR: 10.34

17.2 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर 99 के स्कोर पर पहुंचे ऋतुराज| पैड्स की गेंद को मिड विकेट पर खेला और रन हासिल किया|

17.1 ओवर (2 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला| एक रन हासिल किया| ओवर थ्रो हुआ जिसकी वजह से एक अतिरिक्त रन मिल गया| शतक से महज़ 2 रन दूर ऋतुराज|

16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ भुवि के एक कमाल के ओवर की हुई समाप्ति| महज़ 6 ही रन इस ओवर में दिए| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 172/0 चेन्नई|

16.5 ओवर (2 रन) एक और बढ़िया गेंद भुवि द्वारा| स्लोवर बाउंसर गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और उसे हासिल कर लिया|

16.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार हलके हाथों से पॉइंट की दिशा में खेला एक रन के लिए|

16.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ पुल किया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|

16.2 ओवर (1 रन) कड़क शॉट!! सामने की तरफ खेला लेकिन एक ही रन मिल पायेगा|

16.1 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला| गैप से सिंगल हासिल हुआ|

15.6 ओवर (2 रन) इस ओवर की ये तीसरी दुग्गी| एक बार फिर से हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया| फील्डर जबतक बॉल पर आते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिए| शतक से महज़ 6 रन दूर ऋतुराज|

15.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

15.5 ओवर (2 रन) नॉट आउट!! क्रीज़ के काफी अंदर घुस चुके थे गायकवाड| थर्ड अम्पायर ने भी इसे बिग स्क्रीन पर देखने के बाद नॉट आउट ही दिया| हलके हाथों से लेग साइड पर गेंद को खेला और दो रनों की मांग कर ली थी| दूसरा पूरा किया, डायरेक्ट हिट भी हुई लेकिन बल्लेबाज़ सेफ|

15.4 ओवर (4 रन) चौका!!! ये सेट बल्लेबाज़ का शॉट है!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| हैदराबाद vs चेन्नई: Match 46: Ruturaj Gaikwad hits T Natarajan for a 4! CSK 161/0 (15.4 Ov). CRR: 10.28

15.3 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

15.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर जड़ में डाली गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (2 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| हलके हाथों से लेग साइड पर गेंद को खेला और तेज़ी से भागकर दो रन पूरा किया|

मैच रिपोर्ट