विज्ञापन

ऑक्शन के बाद IPL से हटने वाले खिलाड़ियों पर फूटा Sunil Gavaskar का गुस्सा, BCCI से की ये मांग

Sunil Gavaskar on IPL Defaulters: इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट के आईपीएल 2026 संस्करण से हटने के फ़सले से कई प्रशंसक निराश हो गए, जिसपर अब गावस्कर का भी माथा ठनका है.

ऑक्शन के बाद IPL से हटने वाले खिलाड़ियों पर फूटा Sunil Gavaskar का गुस्सा, BCCI से की ये मांग
Sunil Gavaskar angry on IPL Defaulters

Sunil Gavaskar on IPL 2026: इंग्लैंड बल्लेबाज़ बेन डकेट के 2026 के आईपीएस से हटने के फ़सले से सुनीन गावस्कर काफी निराश हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने इस इंग्लिश ओपनर को ऑक्शन में ₹2 करोड़ में खरीदा था और उम्मीद थी कि वह केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. हालांकि, डकेट ने इंग्लैंड के साथ अपने इंटरनेशनल मैचों पर ध्यान देने के लिए टूर्नामेंट से हटने का फ़ैसला किया. आईपीएल शुरू होने से कुछ ही दिन पहले की गई इस घोषणा से दिल्ली कैपिटल्स की तैयारियों को एक झटका लगा है. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आखिरी समय पर टूर्नामेंट से हटने के लिए डकेट की आलोचना की.  उन्होंने बीसीसीआई से आग्रह किया कि वे उन विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं, जो टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले इससे हटने का फैसला करते हैं.

ये भी पढ़ें- Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल

पूर्व भारतीय कप्तान ने इंडिया टूडे के साथ बातचीत में कहा, "यह एक मुश्किल मामला है..जाहिर है, बेन डकेट के लिए एशेज सीरीज अच्छी रही थी. अगर 'द हंड्रेड' की नीलामी में उन्हें उतनी बड़ी रकम में नहीं खरीदा गया होता, तो शायद हालात कुछ और होते. यह बात समझी जा सकती है कि 'द हंड्रेड' में अच्छी कीमत मिलने के बाद, वह शायद इस टूर्नामेंट को छोड़ने और यह कहने में काफी खुश थे कि वह अपने इंग्लैंड टेस्ट करियर पर ध्यान देना चाहते हैं."

पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "लेकिन हां, जो किया जाना चाहिए, वह बीसीसीआई को भी सोचना चाहिए, क्योंकि 2 साल का बैन साफ तौर पर काम नहीं कर रहा है.आपको कुछ ऐसा देखना होगा जिसका असर हो. जब तक इसका खिलाड़ी और उसके आईपीएल में वापस आने के चांस पर असर नहीं पड़ रहा है, तब तक यह काम नहीं करेगा. 

बता दें कि बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़ियों पर 2साल का बैन लगाने की पॉलिसी लागू की है. यह बैन उन खिलाड़ियों पर लगता है जो निजी कारणों का हवाला देते हुए आखिरी समय पर आईपीएल से हट जाते हैं.  इस नियम के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी को 2 साल तक आईपीएल में हिस्सा लेने या उसकी आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने से रोक दिया जाता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com