विज्ञापन

12 की उम्र में बनी सिंगर, 18 में की 14 साल बड़े शख्स से शादी, 19 में हुआ तलाक, अब पहली शादी को बताया सबसे बड़ी भूल

बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक सुनिधि चौहान ने 18 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर इस शख्स से शादी की थी. इस रिश्ते ने सुनिधि का साथ बहुत ही कम समय दिया और एक साल के अंदर ही ये शादी टूट गई.

12 की उम्र में बनी सिंगर, 18 में की 14 साल बड़े शख्स से शादी, 19 में हुआ तलाक, अब पहली शादी को बताया सबसे बड़ी भूल
सुनिधि चौहान ने पहली शादी को बताया गलती
Social Media
नई दिल्ली:

Singer Sunidhi Chauhan says first marriage was biggest mistake of life: सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातचीत की और साथ ही साथ अपनी गलतियों को भी हाईलाइट किया. सुनिधि ने अपनी पहली शादी को जीवन की सबसे बड़ी गलती बताया. सिंगर ने खुलकर बताया कि महज 18 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता की उम्र के एक मुस्लिम शख्स बॉबी खान से शादी कर ली थी. यह फैसला परिवार की मर्जी के खिलाफ था और एक साल बाद यह रिश्ता टूट गया.

बॉलीवुड बबल के साथ इंटरव्यू में सुनिधि ने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में कई बड़ी गलतियां की हैं. भगवान का शुक्र है कि उन्होंने मुझे शुरुआती दौर में ही यह एहसास दिला दिया कि मैं गलत जगह पर हूं. उस समय भी मुझे अंदर से पता था कि सब कुछ ठीक नहीं है, फिर भी मैं उस पल को जी रही थी क्योंकि मुझे यकीन था कि मैं जल्द ही इससे बाहर निकल आऊंगी.”

18 की उम्र में पिता की उम्र के कोरियोग्राफर से की शादी!

उन्होंने आगे कहा कि अब जब वह उस दौर से काफी दूर निकल चुकी हैं, तो पीछे मुड़कर नहीं देखतीं. लेकिन अगर कभी उस बारे में बात होती है तो उसे एक सबक के रूप में देखती हैं. इस अनुभव ने उन्हें कम उम्र में ही जीवन की अंधेरी सच्चाई दिखाई और बेहतर इंसान बनने में मदद की.

Latest and Breaking News on NDTV

सुनिधि ने साफ शब्दों में कहा, “मुझे पता था कि यह सही नहीं है… मैंने अपने पिता की उम्र के एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की और वह रिश्ता सिर्फ एक साल चला.” उन्होंने यह भी कहा कि शायद उन्हें उतनी तकलीफ नहीं झेलनी पड़ी जितनी कई दूसरी महिलाओं को झेलनी पड़ती है. 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से हुई यह शादी परिवार वालों को पसंद नहीं थी. तलाक के बाद सुनिधि ने अपना पूरा फोकस म्यूजिक करियर पर फोकस कर दिया. जल्द ही उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने दिए और टॉप सिंगर बन गईं.

2012 में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर हितेन सोनिक से दूसरी शादी की. 2018 में इस जोड़े ने एक बेटे का स्वागत किया. आज सुनिधि अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी दोनों में बैलेंस बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: रजत दलाल ने कर ली शादी, नई दुल्हन के साथ मंडप पर यूं किया पोज, वेडिंग फोटोज देख फैन्स हैरान

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunidhi Chauhan, Sunidhi Chauhan First Marriage, Sunidhi Chauhan Muslim Husband, Sunidhi Chauhan Ex Husband, Sunidhi Chauhan Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com