चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल (IPL 2022) का सीजन एक बुरे सपने की तरह गया है, जिसे वो जल्द से जल्द भुला देना चाहेंगे. ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब चार बार की चैंपियन सीएसके प्लेऑफ (IPL Playoffs) के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई. इतना ही नहीं चेन्नई ने इस बार अंकतालिका में 9वे स्थान पर लीग का समापन किया. टीम के लिए कोई भी बात अच्छी नहीं रही सिवाय एमएस धोनी (MS Dhoni) के थोड़े बहुत फॉर्म के अलावा. इस बीच, सीएसके के थ्रोडाउन विशेषज्ञ कोंडप्पा राज पलानी ने धोनी के साथ बातचीत की एक कहानी सुनाई, जब विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा की थी.
यह भी पढ़ें: Video: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्या है RCB की तैयारियां, कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बताया ये होगी रणनीति
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोंडप्पा राज पलानी ने चेन्नई सुपर किंग्स की वेबसाइट में कहा, "पहली बार कैंप तब शुरू हुआ जब धोनी ने संन्यास का ऐलान किया था. तब मैंने उन्हें पहली बार देखा था. उन्होंने पूछा कि क्या आप थ्रोअर में से एक हो. उन्होंने मुझे उन्हें गेंद फेंकने के लिए कहा. टीम इसके बाद खुश हो गई. नेट गेंदबाज उनके संन्यास की बात कर रहे थे. दो या तीन सप्ताह के बाद, वह साइड आर्म खेलने के लिए आए. सभी आ रहे थे."
उन्होंने कहा, "फ्लेमिंग, हंसी और सभी ने कहा कि धोनी आ रहे हैं और मुझे सावधानी से गेंदबाजी करने के लिए कहा. पहली दो गेंदें वाइड थी. अगली गेंद फुल टॉस थी. धोनी मेरे पास आए और कहा 'मुझे देखना बंद करो और गेंदबाजी करो'. उन्होंने मुझसे पूछा स्वाभाविक रूप से खेलने के लिए. मैंने उसके बाद जहां चाहा वहां गेंदबाजी करना शुरू किया और फिर वह बहुत खुश हुए. तब से वो रोज मुझे मेरे नाम से बुलाने लगे."
आईपीएल 2022 में धोनी ने 14 मैचों में 33.14 की औसत से 232 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद अर्धशतक के रूप में आया.
सीजन से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़कर रविंद्र जडेजा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी. हालांकि आठ मैचों के बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और एक बार फिर धोनी को टीम की कमान थमा दी गई.
यह भी पढ़ें: दूसरे क्वालिफायर से पहले RCB के पूर्व कप्तान ने संजू सैमसन के लिए कहा- देखने लायक बल्लेबाज
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के आखिरी मैच के पहले धोनी से एक बार उनके भविष्य के बारे में पूछा गया कि वो अगले साल लीग में खेलते दिखेंगे की नहीं.
टॉस के दौरान धोनी ने कहा, "निश्चित रूप से, इसका एक साधारण सा कारण है. चेन्नई में नहीं खेलना और धन्यवाद कहना अनुचित होगा. मुंबई एक ऐसी जगह है जहां एक टीम और एक व्यक्ति के रूप में मुझे बहुत प्यार और स्नेह मिला है, लेकिन आप जानते हैं, यह सीएसके फैंस के लिए अच्छा नहीं होगा. और उम्मीद है कि अगले साल, यह एक अवसर होगा. जहां-जहां टीम यात्रा करेगी. तो, यह सभी अलग-अलग जगहों पर खेल देखने वाले सभी लोगों के लिए धन्यवाद जैसा होगा."
धोनी ने अपने भविष्य के बारे में कहा, ""यह मेरा आखिरी साल होगा या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि हम किसी ऐसी चीज के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकते जो दो साल बाद की है, लेकिन निश्चित रूप से, मैं अगले साल मजबूत वापसी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं