रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को अपनी पहली ट्रॉफी के और करीब जाने के लिए राजस्थान रॉयल्स की चुनौती से गुजरना होगा. आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालिफायर (IPL Qualifier 2) में ये दोनों टीमें शुक्रवार को अहमदाबाद में भिड़ने जा रही हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए रोमांचक पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी ने 14 से जीत दर्ज की थी. इस मैच में रजत पाटीदार ने बैंगलोर के लिए 54 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए थे. इस शानदार जीत के बाद टीम के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. बैंगलोर की टीम आरआर के खिलाफ होने वाले मैच (RCB vs RR) में कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी. किसी प्रकार की कोई चूक ना हो ये सुनिश्चित करने के लिए टीम ने अपनी तैयारियों को और भी पुख्ता किया है.
यह भी पढ़ें: दूसरे क्वालिफायर से पहले RCB के पूर्व कप्तान ने संजू सैमसन के लिए कहा- देखने लायक बल्लेबाज
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोच डेनियल विटोरी आने वाले मैच को लेकर अपनी तैयारियां और रणनीतियों के बारे में चर्चा कर रहे हैं.
A quick turnaround after our Eliminator, but we have two versions of our @kreditbee presents Game Day preview of #RRvRCB, one with a bit of fun, and the other for the cricket nerds. Watch now!#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #PlayOffs pic.twitter.com/i27iipxyIn
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 27, 2022
डु प्लेसिस ने पिछले मैच के बारे में बात करते हुए कहा, "सिर्फ एक नहीं, उस मैच से हमें कई सारी अच्छी चीजें मिली. सबसे पहले को रजत की पारी शानदार थी. ये उन आईपीएल की पारियों में से थी जिसके लिए हम सालों सालों तक खेलते हैं. नॉकआउट मैच में शतक लगाया और भी ज्यादा खास होता है. और वो भी उसके लिए जो अपने करियर की शुरुआत कर रहा है. हम सब उसे इस तरह से खेलते हुए देख खुश थे."
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस वाले मैच पर डू प्लेसिस ने कहा, "उस रात हम एक टीम की तरह एक साथ मैच देखकर जश्न मना रहे थे, वो बहुत खास रात थी. एक फैन की तरह मैच देखना हमारे लिए काफी भावनात्मक था. मैच के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई होने पर हमने इसका जश्न मनाया. हमने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की थी."
उन्होंने आगे कहा, "अब हमारा एक ही मकसद है, फाइनल तक पहुंचना. लेकिन इन मुकाबलों में पहले हमे भावनाओं को पीछे छोड़ चीजों को धैर्य के साथ संभालना होगा. अगर देखोगे तो पूरे सीजन हम स्थिर रहे हैं. हार और जीत लगभग बराबर ही रहे. इसने हमें अतिआत्मविश्वास से बचाए रखा है. ये एक अच्छी स्थिति है."
यह भी पढ़ें: Video: इस तरह RCB के ड्रेसिंग रूम में मना जीत का जश्न, विराट कोहली ने किया ऐलान- "सिर्फ दो कदम और.."
अंकतालिका पर टॉप 2 पर रहने वाली टीम के लिए फाइनल में जगह बना पाना कई मायनों में आसान होता है. इस पर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा, "अगर आप पहली दो टीमों में से होते है तो ये कुछ आसान होता है. फाइनल पहुंचने पर आपको आराम और प्लान करने का पूरा समय मिलता है. लेकिन तीसरी और चौथी टीम के लिए हम मैच जीतना जरूरी होता है और इससे लगातार दबाव बना रहता है."
कोच डेनियल विटोरी ने कहा, "एक टीम के तौर पर हम काफी स्थिर रहे हैं. परिस्थितियों पर हमें जल्द से समायोजित होना होगा. हमें अपने अनुभव को काम में लाना होगा. तैयारियों के लिहाज से हमें मानसिक बदलाव लाना होगा. हमे पाता है वो एक मजबूत टीम है. उनके कई बल्लेबाज फॉर्म में चल रहे हैं. गेंदबाजी के लिहाज से भी उनके पास कई अच्छे प्लेयर्स हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं