विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 24, 2013

धोनी के घर पर पत्थर फेंके जाने की अफवाह

Read Time: 2 mins
धोनी के घर पर पत्थर फेंके जाने की अफवाह
महेंद्र सिंह धोनी का फाइल फोटो
रांची:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा वन-डे मैच बुधवार की रात बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर पर किसी असामाजिक तत्व द्वारा पत्थर फेंके जाने की अफवाह है। उनके घर की खिड़की का एक शीशा टूटने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बताया कि धोनी के घर की एक खिड़की का शीशा आज रात टूटा पाया गया है, लेकिन उक्त खिड़की मुख्य सड़क मार्ग से हटकर दूसरी गली के तरफ की है, लिहाजा सड़क की तरफ से उधर पत्थर चलाए जाने का सवाल नहीं है।

उन्होंने कहा कि चूंकि धोनी को जेड श्रेणी की सुरक्षा है और उनके घर पर सुरक्षा बलों की तैनाती है साथ ही उनके घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं लिहाजा उनके घर पर किसी असामाजिक तत्व द्वारा पत्थर चलाने की अफवाह की घटना के उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
धोनी के घर पर पत्थर फेंके जाने की अफवाह
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;