विज्ञापन

Steve Smith Record: खतरे में सचिन-द्रविड़ वाली खास लिस्ट, इतिहास रचने से सिर्फ 164 रन दूर स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया अपने 2026-27 घरेलू सीजन की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगा. सीरीज का पहला मैच 13 से 17 अगस्त के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

Steve Smith Record: खतरे में सचिन-द्रविड़ वाली खास लिस्ट, इतिहास रचने से सिर्फ 164 रन दूर स्टीव स्मिथ
Steven Smith
IANS

ऑस्ट्रेलिया अपने 2026-27 घरेलू सीजन की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगा. सीरीज का पहला मैच 13 से 17 अगस्त के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. पैट कमिंस मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि मेहमान टीम नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में खेलेगी.  इस दौरान स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के पास एक शानदार उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बांग्लादेश का सामना करेगी. 2003 के बाद बांग्लादेशी टीम के खिलाफ अपनी पहली घरेलू सीरीज़ में, ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन करने और WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति मज़बूत करने की कोशिश करेगा.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि के करीब पहुंच गए हैं। स्मिथ के नाम फिलहाल 10,763 टेस्ट रन हैं और उन्हें ऑलटाइम रन-स्कोरर्स की लिस्ट में 12वें स्थान पर मौजूद स्टीव वॉ (10,927 रन) को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 164 रन की जरूरत है. यह आंकड़ा पार करते ही स्मिथ टेस्ट इतिहास के टॉप 12 बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर - 15,921 रन
  • जो रूट - 14,114 रन
  • रिकी पोंटिंग - 13,378 रन
  • जैक्स कैलिस - 13,289 रन
  • राहुल द्रविड़ - 13,288 रन
  • एलिस्टर कुक - 12,472 रन
  • कुमार संगकारा - 12,400 रन
  • ब्रायन लारा - 11,953 रन
  • शिवनारायण चंद्रपॉल - 11,867 रन
  • महेला जयवर्धने - 11,814 रन
  • एलन बॉर्डर - 11,174 रन
  • स्टीव वॉ - 10,927 रन
  • स्टीव स्मिथ - 10,763 रन
    सुनील गावस्कर - 10,122 रन
    यूनिस खान - 10,099 रन
    केन विलियमसन - 9,515 रन
    हाशिम अमला - 9,282 रन
    ग्रीम स्मिथ - 9,265 रन
    विराट कोहली - 9,230 रन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

भारत-बांग्लादेश स्क्वाड:

बांग्लादेश स्क्वाड: शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, लिटन दास, तस्कीन अहमद, जाकेर अली, इबादोत हुसैन, मुशफिक हसन.

ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड: जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड, जोश इंग्लिस.

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya: वापसी के लिए मान गया था GT, हार्दिक पांड्या की ये डिमांड सुन ठुकराया ऑफर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Bangladesh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com