विज्ञापन

ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए, अब भारत A के साथ होगा खिताबी भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी- विशेन हलाम्बागे पर नजर

ट्राई सीरीज के आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ए ने अफगानिस्तान ए को 103 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां श्रीलंका ए का सामना भारत ए के साथ होने वाला है.

ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए, अब भारत A के साथ होगा खिताबी भिड़ंत,  वैभव सूर्यवंशी- विशेन हलाम्बागे पर नजर
Tri Nation A Series Final in Sri Lanka 2026

India A vs Sri Lanka A: ट्राई सीरीज के आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ए ने अफगानिस्तान ए को 103 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल में श्रीलंका ए का मुकाबला भारत ए के साथ 21 जून को होगा. अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच में श्रीलंका ए ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 322 रन बनाए थे जिसके बाद अफगानिस्तान ए की टीम 42.5 ओवर में 219 रन बनाकर आउट हो गई. श्रीलंका की इस जीत के साथ ही अब ट्राई सीरीज के फाइनल का रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. क्योंकि पिछले मैच में श्रीलंका ए और भारत ए के बीच जो मैच हुआ था उसमें काफी विवाद हुआ था. ऐसे में अब फाइनल में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होना क्रिकेट फैन्स के लिए किसी मसाला से कम नहीं होगा. 

अविष्का फर्नांडो ने जमाया शतक

अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच में अविष्का फर्नांडो ने 97 गेंद पर 101 रन की पारी खेली जिसके दम पर श्रीलंका ए 322 रन बना पाने में सफल रही.फर्नांडो के अलावा  निरोशन डिकवेला ने 66 और नुवानिदु फर्नांडो ने 45 रन बनाए. श्रीलंका ए के इन तीन बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि अफगानिस्तान के फरीदून दाऊदजई ने 4 विकेट लिए लेकिन श्रीलंका को 300 से कम स्कोर पर रोक पाने में असफल रहे. 

अफगानिस्तान की पारी 219 पर सिमटी

323 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ए की टीम 219 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान ए की ओर से सबसे ज्यादा रन हसन ईसाखिल ने बनाए. हसन ईसाखिल ने 74 रन की पारी खेली, श्रीलंका ए की ओर से दुलाज समुदिथा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेने का कमाल किया. 

फाइनल में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच टक्कर

ट्राई सीरीज के फाइनल में अब भारत ए के साथ श्रीलंका ए का मुकाबला होने वाला है. फैन्स वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलाम्बागे पर नजर लगाकर रखेंगे. दोनों के बीच पिछले मैच में धक्का-मुक्की हुई था जिसने ट्राई सीरीज के फाइनल को अब एक ब्लॉकबस्टर में तब्दील कर दिया है. एक और जहां वैभव फाइनल में बेहतरीन पारी खेलकर आलोचकों को करारा जबाव देने की कोशिश करेंगे तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंका ए की टीम एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर शिकंजा कसने की भरपूर कोशिश करेगा. मैदान पर वैभव और विशेन हलाम्बागे का व्यवहार एक दूसरे के प्रति कैसा रहेगा. यह भी देखने लायक होने वाला है. कुल मिलकर 21 जून का दिल क्रिकेट फैन्स के लिए किसी ब्लॉकबस्टर मूवी से कम नहीं होने वाला है. 

ये भी पढ़ें-  175 की सुनामी याद है न.. ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का आएगा तूफान ! विफलता को धोने का आखिरी मौका

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka A, India A, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com