विज्ञापन
5 minutes ago

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals LIVE Score, IPL 2026 Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला आज (27 मई) राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच न्यू चंढीगढ़ स्थित महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.30 बजे से देखने को मिलेगा. मैच के दौरान दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि वह इस मैच को जीतकर दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश करें. हारने वाली टीम का टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बंध जाएगा. 

आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कीपर), हाइनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), डॉनोवन फ़रेरा, दासुन शानका, रवींद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा. 

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे. 

यह भी पढ़ें- SRH के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उगलेगा आग या रहेगा खामोश? मैच से पहले ही पूर्व कप्तान ने कर दी भविष्यवाणी

SRH vs RR LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने बदला गियर

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पारी का दूसरा ओवर इशान मलिंगा ने फेंका. इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज एक चौका और एक छक्के की मदद से कुल 11 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 20 रन है. यशस्वी जायसवाल सात गेंद में सात और वैभव सूर्यवंशी पांच गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

SRH vs RR LIVE: राजस्थान ने पहले ही ओवर में ठोके नौ रन

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पारी का पहला ओवर पैट कमिंस ने डाला. जहां विपक्षी टीम की सलामी जोड़ी नौ रन बनाने में कामयाब रही. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के नौ रन है. 

SRH vs RR LIVE: खेल शुरू, सूर्यवंशी-यशस्वी ने संभाला मोर्चा

खेल शुरू हो चुका है. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर पैट कमिंस फेंक रहे हैं. 

SRH vs RR LIVE: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कीपर), हाइनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल.

SRH vs RR LIVE: आज के मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), डॉनोवन फ़रेरा, दासुन शानका, रवींद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा. 

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे. 

SRH vs RR LIVE: टॉस गंवाने के बाद रियान पराग का बयान

वहीं टॉस गंवाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'अगर टॉस जीतते तो हम भी पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते. क्योंकि यहां पर रन चेज करना काफी अच्छा रहा है. अच्छा ग्राउंड है. हमने यहां रन चेज और डिफेंड दोनों किए हैं. जीतने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. टीम के प्रदर्शन से खुश हूं. जडेजा की टीम में एंट्री हुई है, जबकि शुभम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे.'

SRH vs RR LIVE: टॉस जीतकर कमिंस ने क्यों चुनी गेंदबाजी? कमिंस ने बताया

एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे. बाद में हमने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है. मैच के दौरान हम अपनी गेंदबाजी को जितना हो सके सिंपल रखना चाहेंगे. वो अपनी स्ट्रेंथ पर खेलेंगे. दबाव से हमें कोई दिक्कत नहीं है. यहां पर रन चेज करना ज्यादा बेहतर रहा है.'

SRH vs RR LIVE: हैदराबाद ने जीता टॉस, राजस्थान को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने न्यू चंढीगढ़ में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. 

SRH vs RR LIVE: आज के मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन. 

SRH vs RR LIVE: आज के मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा/रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा. 

नमस्कार!

एलिमिनेटर मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com