विज्ञापन

SRH vs RR Eliminator: 'फील्डर को देखने की वजह से गड़बड़ हो गया', वैभव ने बताया क्यों अहम मोड़ पर विकेट गंवा बैठे

Vaibhav Sooryavanshi's statement: हैदराबाद को 97 रन की पारी से नॉकआउट के बाद वैभव ने अपनी बैटिंग के बारे में डिटेल से बात की

SRH vs RR Eliminator: 'फील्डर को देखने की वजह से गड़बड़ हो गया', वैभव ने बताया क्यों अहम मोड़ पर विकेट गंवा बैठे
Vaibhav Sooryavanshi's statement:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बुधवार को इलिमिनेटर मुकाबले में मल्लनपुर में राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs RR) को 47 रन रन से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली. लेकिन मैच की पूरी महफिल 29 गेंदों पर 12 छक्के और 5 चौकों से 97 रन की सुनामी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने लूट ली. पहली पारी खत्म होने के बाद वैभव ने अपनी बैटिंग के बारे में डिटेल से बात की. ब्रेक के दौरन ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर ने बताया कि उन्होंने नॉकआउट मैच के दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया. प्रसिद्ध कमेंटेकर हर्षा भोगले ने वैभव से पहला सवाल यही किया क्या आपके दिमाग में कभी यह आया कि यह एक नॉकआउट मैच है और यह एक बड़ा मुकाबला है?, पर सूर्यवंशी ने कहा, 'नहीं यह मेरे दिमाग में कहीं न कहीं था, लेकिन सभी कोचों ने मुझसे बिल्कुल वही करने को कहा जो मैं नेट प्रैक्टिस पर करता आ रहा हूं. उन्होंने कहा कि खेल का आनंद लो और इस मैच में कोई दबाव मत लो.'

'बाउंंड्री छोटी नहीं लग रही थी'

क्या छक्कों की इस बारिश के दौरान उन्हें बाउंड्री छोटी लग रही थीं? पर वैभलो बेलो, 'नहीं सर.' सूर्यवंशी ने इंटरव्यू में यह भी माना कि राजस्थान रॉयल्स द्वारा 8 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद उन्हें लगता है कि टीम कुछ रन और बना सकती थी. वैभव ने कहा, 'नहीं. मेरे आउट होने के बाद भी मुझे लग रहा था कि 260 से ज्यादा का स्कोर बनाना मुमकिन था लेकिन अब हमारे पास जो भी स्कोर है, हम उसका बचाव करने की कोशिश करेंगे और अपनी योजनाओं पर अमल करेंगे.' वैसे वैभव अपने शतक से सिर्फ 3 रन से चूक गए. अगर वे यह शतक पूरा कर लेते, तो यह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक होता. अपने आउट होने के तरीके पर बात करते हुए सूर्यवंशी ने स्वीकार किया कि उन्होंने फील्डर को देखने के बाद अपना शॉट बदलने की कोशिश की थी

उसी दिशा में खेलता, तो छक्का हो जाता

सूर्यवंशी ने कहा, 'मैं वास्तव में इस तरह से नहीं सोच रहा था, लेकिन मैंने फील्डर को देखने के बाद वह शॉट खेला और इसी वजह से टाइमिंग सही नहीं बैठी. अगर मैं थर्ड मैन की तरफ जाता (यानी उसी दिशा में शॉट खेलता), तो गेंद आसानी से बाउंड्री पार चली जाती, लेकिन मैंने इसे सीधे (स्ट्रेट) मारने की कोशिश की और इसी वजह से मैं शॉट चूक गया.' बहरहाल, वैभव भले ही शतक से चूक गए, लेकिन इस पारी ने आईपीएल के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभी तक के सफर में आईपीएल 2026 में उनके नाम अब तक 65 छक्के हो चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Sunrisers Hyderabad, Rajasthan Royals, Indian Premier League 2026, Sunrisers Hyderabad Vs Rajasthan Royals 05/27/2026 Shrr05272026270966, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com