Hyderabad V/S Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) आज मेजबान सनराइज हैदराबाद (SRH vs RCB) के बीच हैदारबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जाने वाला मुकाबला हैदराबाद के लिए नंबर दो पायदान हासिल करने के लिहाज से बहुत ही अहम है. आरसीबी पहले से ही 13 मैचों में जीत, 6 हार के साथ 18 प्वाइंट्स और +1.065 के नेट रन-रेट के साथ पहली पायदान कब्जा चुकी है. अगर आज आरसीबी मेजबान हैदराबाद से हार भी जाती है, तो एसआरएच 18 अंक होने के बावजूद उसके पहली पायदान से फिसलने के आसार बहुत कम है क्योंकि दोनों टीमों के बीच नेट रन-रेट का अंतर बहुत ज्यादा है, लेकिन हैदराबाद की जीत उसे फिलहाल नंबर दो पर काबिज गुजरात की जगह जरूर दिला सकती है. दूसरे नंबर पर काबिज गुजरात के 18 प्वाइंट्स के साथ ही +0.695 नेट रन-रेट है, तो हैदराबाद फिलहाल 16 प्वाइंट्स और +0.350 नेट रन-रेट के साथ तीसरे नंबर पर है. साफ है कि यहां हैदराबाद के लिए नंबर दो कब्जाने का रास्ता पूरी तरह खुला हुआ है, लेकिन यह रास्ता आसान नहीं है. चलिए दोनों पहलुओं से जान लीजिए कि पहले गेंदबाजी और बॉलिंग की सूरत में हैदराबाद को जीत के साथ-साथ क्या करना होगा.
अगर हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करता है, तो:
हैदराबाद को 180 और 240 के बीच के कुल संभावित स्कोर की सीमा में जीत के अंतर को 87 और 89 रन के बीच रखना होगा. RCB के खिलाफ जीते गए आठ मैचों में केवल एक बार जीत का अंतर 50 रनों से अधिक रहा है. ऐसा साल 2019 में हुआ था, जब हैदराबाद ने 118 रन से जीत दर्ज की थी.
कुल स्कोर अंतर हैदराबाद का NRR बेंगलुर का NRR
180 87 0.645 0.637
200 87 0.644 0.642
220 88 0.646 0.644
240 89 0.649 0.645
अगर हैदराबाद पहले गेंदबाजी करता है, तो:
यदि SRH लक्ष्य का पीछा करती है, तो उसके बल्लेबाजों लगभग 11 से 11.4 ओवरों में अपने लक्ष्य हासिल करना होगा. और यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि वे आवश्यक सटीक लक्ष्य बनाते हैं या स्कोर बराबर करके छक्के के साथ जीत दर्ज करते हैं.
लक्ष्य लक्ष्य हासिल हैदराबाद NRR बेंगलुरु NRR
121 11.1 ओवर 0.657 0.655
141 11.1 0.659 0.657
161 11.1 0.6604 0.6602
181 11 0.668 0.657
* शर्त 1: यह मानकर गणना की गई है कि SRH बिल्कुल सटीक उतने ही रन बनाती है जितने जीत के लिए आवश्यक हैं (यानी अंतिम गेंद पर कोई अतिरिक्त छक्का या चौका नहीं लगता)
* शर्त 2: चौथे दशमलव स्थान पर SRH आगे रहेगी
चेजिंग को और आसानी से समझें:
प्वाइंट 1: यदि लक्ष्य 121 रन का हो, तो SRH को यह लक्ष्य 11.1 ओवर में हासिल करना होगा. ऐसा करने पर SRH का NRR 0.657 हो जाएगा और RCB का NRR घटकर 0.655 रह जाएगा, जिससे SRH ऊपर आ जाएगी.
प्वाइंट 1: यदि लक्ष्य 141 रन का हो, तो SRH को यह लक्ष्य भी 11.1 ओवर में ही हासिल करना होगा. ऐसा करने पर SRH का NRR 0.659 होगा, जो RCB के 0.657 से अधिक होगा.
प्वाइंट 1: यदि लक्ष्य 161 रन का हो (सबसे करीबी मुकाबला), तो SRH को यह लक्ष्य भी 11.1 ओवर में हासिल करना होगा. इस स्थिति में दोनों टीमों का NRR बेहद करीब (0.6604 बनाम 0.6602) होगा, जहां हैदराबाद चौथे डेसिमल पॉइंट (दशमलव के चौथे अंक) की बढ़त के साथ क्वालीफाई कर जाएगी.
प्वाइंट 5: यदि लक्ष्य 181 रन का होगा, तो सबसे कठिन परिस्थिति होगी. लक्ष्य बड़ा होने के कारण SRH को और अधिक आक्रामक खेलना होगा और इसे 11.0 ओवर (यानी ठीक 11 ओवर या उससे पहले) में हासिल करना होगा. ऐसा करने पर SRH का NRR मजबूत होकर 0.668 हो जाएगा और वे RCB (0.657) को पीछे छोड़ देंगे.
हैदराबाद के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प
हैदराबाद में इस सीजन में अब तक खेले गए चार रात के मैचों में, पहले बल्लेबाजी करने करते हुए हैदराबाद का न्यूनतम स्कोर 194 रन रहा है. और सनराइजर्स ने अपना हर मैच जीता है. यह बताता है कि हैदराबाद के लिए सबसे अच्छा विकल्प पहले बैटिंग कर एक विशाल स्कोर खड़ा करना होगा. हालांकि, वीरवार के मैच में चेन्नई से उलट आरसीबी को ठीक-ठाक पता होगा कि उसे शीर्ष 2 में जगह पक्की करने के लिए कितने रन बनाने होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं