SRH vs PBKS IPL 2026 Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान हासिल किया. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 235 रन टांगे. इसके बाद पैट कमिंस की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन किया. पंजाब ने 23 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दी थी. इसके बाद उसके लिए वापसी करना मुश्किल हो गया. अंत तक कूपर कोनोली संघर्ष करते रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. हालांकि, अपने नाबाद शतक से उन्होंने यह तो तय किया कि टीम को नेट रन रेट पर अधिक असर ना पड़े. (Scorecard)
हैदराबाद से मिले 236 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पंजाब ने 1.1 ओवरों में महज 4 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे. इसके बाद कूपर कॉनली ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (5) के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 रन जोड़े, जबकि मार्कस स्टोइनिस (28) के साथ 20 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की.
इस टीम को 63 के स्कोर पर चौथा झटका लगा, जिसके बाद कॉनली ने सूर्यांश शेडगे के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 47 रन जोड़कर टीम को परेशानी से निकालने की कोशिश की. सूर्यांश ने 17 गेंदों में 25 रन की पारी खेली. कूपर कॉनली ने 19.4 ओवर में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. कॉनली 59 गेंदों में 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 107 रन बनाकर नाबाद रहे.
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई. टीम ने 3.1 ओवर में ही 50 का आंकड़ा छू लिया. हालांकि, इसके बाद अभिषेक आउट हुए. उन्होंने 13 गेंदों में 35 रन बनाए. इसके बाद क्रीज पर आए ईशान ने ट्रेविस हेड के साथ टीम के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया. लेकिन चहल ने इस साझेदारी को तोड़ा. ट्रेविस हेड 19 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. हैदराबाद के लिए इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की. दोनों ही बल्लेबाजों को 9 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिले और दोनों ने इसका फायदा उठाया. ईशान 32 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्लासेन 43 गेंदों में 69 रन बनाकर लौटे.
SRH vs PBKS LIVE Score: हैदराबाद नंबर-1 टीम
पंजाब किंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद नंबर-1 टीम बन गई है. इस सीजन में लंबे समय तक पंजाब नंबर-1 स्थान पर काबिज थी. लेकिन आज हैदराबाद के पास अहम मौका था और उन्होंने इसे भुनाया. हैदराबाद अब प्लेऑफ के लिए क्वालाफाई करने से एक जीत दूर है. हैदराबाद के 14 अंक हो गए हैं. टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी टीम को अभिषेक और ट्रेविस ने तूफानी शुरुआत दिलाई. इसके बाद ईशान और क्लासेन ने मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया. दोनों ने अर्द्धशतक जड़े. टीम ने 235 का स्कोर खड़ा किया और उसके बाद गेंदबाजों ने अपना काम किया. 4 के स्कोर पर हैदराबाद ने पंजाब के दोनों ओपनर को पवेलियन में भेजकर दवाब बनाया. इसके बाद अय्यर को भी सिंगल डिटिज स्कोर पर डगआउट की राह दिखाकर टीम ने शुरुआत में ही जीत तय कर ली. हैदराबाद ने 33 रनों से पंजाब को हरा दिया है और वो अब अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गई है.
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब की हार की हैट्रिक
पंजाब किंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. 33 रनों से हार मिली है आज उसे. इस जीत के साथ ही वह नंबर-1 पायदान से नीचे खिसक आई है. जीत के लिए मिले 236 के लक्ष्य में जब आप 23 पर अपने इन फॉर्म बल्लेबाजों के विकेट गंवा देते हैं तो पाटा पिच पर भी 200 से अधिक का स्कोर पहाड़ सा बन जाता है. कूपर कोनोली अंत कर संघर्ष करते रहे, उन्होंने नाबाद शतक लगाया और यह जरूर तय किया की भले ही पंजाब हारे, उनको नेट रन रेट पर अधिक चोट ना खानी पड़े. कूपर 59 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों के दम पर 107 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके अलावा स्टोइनिस ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए. पंजाब के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. हैदराबाद के लिए पैट कमिंस के खाते में दो विकेट आए. जबकि हर्ष को छोड़कर बाकी सभी का विकेटों का खाता खुला.
20.0 ओवर: पंजाब किंग्स 202/7
SRH vs PBKS LIVE Score: कूपर का शतक
कूपर कोनोली आज अकेले अंत कर संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने यह तो तय जरूर कर दिया है कि भले ही पंजाब हारे, नेट रन रेट उतना सफर ना करे.
SRH vs PBKS LIVE Score: मार्को यानसेन आउट
चलिए मार्को यानसेन आउट हुए. उन्होंने 16 गेंदों में 19 रन बनाए. हर्ष दुबे ने कैच लपका.गुगली थी और यानसेन इसे पढ़ नहीं पाए. बड़ा शॉर्ट लगाने गए. टाइम ही नहीं हुआ था शॉर्ट. हैदराबाद को सातवीं सफलता मिली. शिवांग कुमार के खाते में विकेट गया.
19.1 ओवर: पंजाब किंग्स 187/7
SRH vs PBKS LIVE Score: आखिरी ओवर बाकी
पंजाब किंग्स की जीत तय है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या कूपर कोनोली का शतक होता या नहीं. आखिरी ओवर से जीत के लिए 49 रन चाहिए. कूपर 95 के स्कोर पर हैं. पिछले ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया है. पंजाब इस ओवर में अधिक से अधिक रन बटोरना चाहेगी. ताकि उसका नेट रन रेट अधिक खराब ना हो.
19.0 ओवर: पंजाब किंग्स 187/6
SRH vs PBKS LIVE Score: 24 में चाहिए 94
पंजाब किंग्स को 24 गेंद में जीत के लिए 94 रन चाहिए. जरूरी रन रेट बढ़कर 23.50 का हो गया है. कूपर कोनोली क्रीज पर हैं. हर गेंद पर बाउंड्री चाहिए. पंजाब यह मैच को जीतती हुई नहीं दिख रही है. ऐसे में कूपर की कोशिश जीत के मार्जिन को कम करने की होगी. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं.
16.0 ओवर: पंजाब किंग्स 142/6
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब का छठा विकेट गिरा
शशांक सिंह 4 ही रन बना सके. पंजाब को लगा छठा झटका..युवा पेसर शाकिब हुसैन ने कंधा दिया, तो शशांक पुल करने से नहीं रोक सके...जितनी ताकत चाहिए थी, नहीं लगी, तो गेंद भी दूरी हासिल नहीं कर सकी. नितीश रेड्डी के हाथों में आसान कैच...3 गेंदों पर बनाए सिर्फ 4 रन
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब को पांचवां झटका
पंजाब को पांचवां झटका, सुयांश 25 रन बनाकर लौटे. कमिंस की गेंद को सुयांश ने पुल करने की कोशिश की...पूरा समय था ऑट के लिए..लेकिन गेंद बल्ले के बीच में न आकर ऊपरी किनारे पर लगी..डीप स्कवॉयर लेग पर खड़े अभिषेक ने आगे दौड़ते हुए रपटते हुए शानदार कैच लिया....27 गेंदों पर 25 रन बनाए सुयांश ने 1 चौके, 2 छक्कों के साथ
SRH vs PBKS LIVE Score: शिवांग का महंगा ओवर
सुयाश खेडके बहुत ही खतरनाक हो गए...शिवांग के ओवर में दो छक्के और 1 चौके से बटोर लिए 18 रन...
10.6 ओवर: पंजाब किंग्स 109/4
SRH vs PBKS LIVE Score: फिर से शिवांग
पारी का 11वां ओवर युवा शिवांग फेेंक रहे हैं...ये भी लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं...कोशिश अच्छी कर रहे हैं...और खासा जोर लगाने के बावजूद बल्लेबाज शॉट कनेक्ट नहीं कर पा रहे
SRH vs PBKS LIVE Score: कोनोली के लगातार छक्के
हर्ष दुबे को आखिरी दो गेंदों पर कूपर कोनली के हाथों दो लगातर छक्के खाने पड़े...पूरे ओवर का गणित बिगड़ गया..और पहले ही ओवर में लफ्टी स्पिनर ने दिए 17 रन...
9.6 ओवर: पंजाब किंग्स 91/4
SRH vs PBKS LIVE Score: ब्रेक के बाद हर्ष दुबे
कप्तान कमिंस ने दसवां ओवर लेफ्टी स्पिनर हर्ष दुबे को थमा दिया है..घरेलू क्रिकेट के धुरंधर बॉलर....
SRH vs PBKS LIVE Score: शिवांग का बढ़िया ओवर
शिवांग ने यह अच्छा ओवर निकाला...सिर्फ 5 रन दिए ओवर में...
8.6 ओवर: पंजाब किंग्स 74/4
SRH vs PBKS LIVE Score: स्टोइनिस आउट
पंजाब को चौथा झटका लगा. स्टोइनिस आउट हुए. शिवांग ने शिकार किया. पंजाब पूरी तरह से रन चेज से बाहर है. स्टोइनिस 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान 3 चौके और दो छक्के लगाए. गुगली थी, स्टोइनिस इसे पिक नहीं कर पाए. कट के लिए गए और बाहरी किनारा लगा. ईशान पहली बार में इसे लपक नहीं पाए, लेकिन दूसरी बार में उन्होंने कोई गलती नहीं की.
6.4 ओवर: पंजाब किंग्स 63/4
SRH vs PBKS LIVE Score: 84 में चाहिए 179
पावरप्ले पूरा हुआ. पंजाब का मौजूदा रन रेट 9.50 का है जबकि जरूरी रन रेट बढ़कर 12.78 का है. पिछले ओवर से 9 रन आए. पावरप्ले में हैदराबाद हावी रही है. पंजाब रन चेज में काफी पीछे है. अभी शिवांग कुमार भी गेंदबाजी पर आएंगे. स्टोइनिस और कूपर को अटैक जारी रखना होगा.
6.0 ओवर: पंजाब किंग्स 57/3
SRH vs PBKS LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर
अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. पंजाब का स्कोर 50 के करीब है. टीम रन चेज में बनी रहेगी या नहीं, यह अगले कुछ ओवरों में तय हो जाना है. कूपर कोनोली और मार्कस स्टोइनिस पर पंजाब की जिम्मेदारी है. ओवर की आखिरी गेंद पर स्टोइनिस ने छक्का लगाया है. पिछले ओवर से 19 रन आए हैं.
5.0 ओवर: पंजाब किंग्स 48/3
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब को साझेदारी की जरूरत
पंजाब किंग्स को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. मलिंगा ने अपने इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए हैं और एक विकेट भी निकाला. कूपर कोनोली और मार्कस स्टोइनिस की जोड़ी क्रीज पर है. इन दोनों बल्लेबाजों को यहां पर ना सिर्फ बड़ी पारी खेलनी है बल्कि तेजी से रन भी बटोरने हैं.
4.0 ओवर: पंजाब किंग्स 29/3
SRH vs PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर आउट
पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा है. श्रेयस अय्यर भी आउट हुए. पैट कमिंस ने कैच लपका. मलिंगा के खाते में सफलता आई है. पंजाब के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ऑफ कटर. अय्यर इसे कवर के ऊपर से खेलने गए. लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से टकराई और उन्होंने इसे हवा में मिड ऑफ की ओर स्लाइस कर दिया. कमिंस ने अच्छा काम किया.
3.2 ओवर: पंजाब किंग्स 23/3
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब को साझेदारी की जरूरत
पंजाब किंग्स को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर की जोड़ी क्रीज पर है. कूपर ने ओवप की पहली गेंद पर चौका लगाया, जबकि ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया. अगर रन चेज में पंजाब को बने रहना है तो यहां पर उसे साझेदारी करनी होगी.
3.0 ओवर: पंजाब किंग्स 23/2
SRH vs PBKS LIVE Score: प्रभसिमरन आउट
हैदराबाद को ऐसी ही शुरुआत की उम्मीद थी. 4 के स्कोर पर पंजाब के दोनों स्टार पवेलियन लौट गए है. नीतीश रेड्डी ने प्रभसिमरन सिंह को शिकार बनाया. गेंद फुल, ऑफ स्टंप के ठीक बाहर थी, प्रभसिमरन लॉफ्टेड ड्राइव के लिए गए, लेकिन गेंद लीडिंग एज से ऊपर कवर की तरफ चली गई. कमिंस ने गेंद का पीछा करते हुए एक अच्छा कैच पकड़ा.
1.1 ओवर: पंजाब किंग्स 4/2
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब को पहला झटका
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब को पहले ही ओवर में झटका लगा. ओवर की आखिरी गेंद प्रियांश आर्य को जाना होगा. हैदराबाद को इसी शुरुआत की उम्मीद होगी. डीप में शानदार कैच. ईशान मलिंगा ने कैच किया. फिर से शॉर्ट बॉल, इस मिड ऑन की तरफ खेलना चाहते थे. आर्य फुल बॉल की तलाश में थे, हुक के लिए गए. कनेक्शन नहीं हुआ. डीप स्क्वायर लेग की तरफ हवा में हिट किया. मलिंगा अपने बाएं ओर गए और एक तेज़ कैच लिया. प्लान काम कर गया. हैदराबाद को इसी शुरुआत की तलाश थी.
1.0 ओवर: पंजाब किंग्स 4/1
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब का रन चेज शुरू
पंजाब किंग्स ने रन चेज शुरू किया. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की साझेदारी को तोड़ने की जिम्मेदारी पैट कमिंस और मलिंगा पर होगी. क्या कमिंस पहले ही ओवर में ऐसा कर पाएगी. दूसरी ओर पंजाब की यह विस्फोटक जोड़ी पंजाब को पारवप्ले के अंदर ही मैच में निर्णायक बढ़त दिलाने की होगी.
SRH vs PBKS LIVE Score: पंजाब को 236 का लक्ष्य
आखिरी गेंद पर क्लासेन कैच आउट हुए और इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी सनाप्त हुई. हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर हैदराबाद ने 235 रन बना दिए हैं. क्लासेन 43 गेंदों में 3 चौके और चार छक्कों के दम पर 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए. वहीं ट्रेविस हेड ने 38 और अभिषेक ने 35 रनों की पारी खेली. पंजाब ने इस मैच में तीन कैच छोड़े और एक स्टंप का चांस मिस किया.
20.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 235/4
SRH vs PBKS LIVE Score: स्टेडियम की बत्ती गुल
अब आखिरी गेंद बाकी है और स्टेडियम की बत्ती गुल हो चुकी है. हैदराबाद आज 250 का स्कोर तो नहीं बना रही है. क्लासेन ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा है और ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. पिछले 5 ओवर से 61 रन आए हैं.
SRH vs PBKS LIVE Score: आखिरी ओवर बाकी
अब आखिरी ओवर बाकी है. अर्शदीप के इस ओवर से 10 रन आए. रेड्डी ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया. हैदराबाद की कोशिश 240 के स्कोर तक पहुंचने की होगी. आखिरी ओवर विजयकुमार फेंकने आएंगे और देखना होगा कि क्या टीम ऐसा कर पाएगी. क्लासेन के ऊपर दारोमदार.
19.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 222/3
SRH vs PBKS LIVE Score: एक और महंगा ओवर
हेनरिक क्लासेन का अर्द्धशतक पूरा हुआ. उन्होंने 32 गेंदों पर फिफ्टी लगाई है. पिछले ओवर से 13 रन आए. हैदराबाद एक बार फिर 200 का स्कोर पार कर गई. अब दो ओवर बाकी है और देखना होगा कि हैदराबाद कितवा स्कोर कर पाएगी.
18.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 212/3
SRH vs PBKS LIVE Score: मार्को यानसेन की हुई पिटाई
आज के मुकाबले में मार्को यानसेन की खूब पिटाई हुआ है. पिछले ओवर में उन्होंने 17 रन दिए हैं. 4 ओवर के स्पैल में 61 रन खर्चे. क्सालेन अपने अर्द्धशतक से 2 रन दूर है. पंजाब किंग्स 200 के स्कोर से 1 रन दूर है. हैदराबाद का रन रेट 12 से नीचे है.
17.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 199/3
SRH vs PBKS LIVE Score: 4 ओवर बाकी
अब 4 ओवर बाकी है. हैदराबाद जिस स्थिति में है, वो यहां से 230 का स्कोर आसानी से कर सकती है और क्लासेन रह गए तो 25 पार भी आसानी से हो जाएगा. क्लासेन और रेड्डी की जोड़ी अभी क्रीज पर है. ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा है. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. क्लासेन अपने अर्द्धशतक की ओर हैं.
16.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 182/3
SRH vs PBKS LIVE Score: ईशान किशन आउट
ईशान किशन को जाना होगा. 32 गेंद में दो चौके और चार छक्कों के दम पर 55 रन बनाए. पारी के दौरान उन्हें तीन जीवनदान मिले. ईशान ने क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी की. सूर्यांश शेडगे ने कैच किया. आखिरकार पंजाब के किसी खिलाड़ी ने कैच लपका. स्लोअर-बॉल. शॉर्ट बॉल. शान ने बैकफुट पर जाकर पुल किया. लेकिन टाइम नहीं कर पाए, शेडगे डीप मिड-विकेट पर अपनी बाईं ओर दौड़े और कैच लपका. उन्होंने इसे अच्छी तरह से जज किया. अर्शदीप सिंह को वापस लाने का मूव काम कर गया.
14.4 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 172/3
SRH vs PBKS LIVE Score: 6,6,6...ईशान का अर्द्धशतक
ईशान किशन का अर्द्धशतक पूरा हुआ. 28 गेंदों पर फिफ्टी आई है. ईशान ने विजयकुमार को लगातार तीन छक्के लगाए हैं. पहला छक्का डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग, दूसरा सामने साइड स्क्रीन की तरफ और तीसरा लॉन्ग ऑन पर. पंजाब बड़े स्कोर की तरफ.
13.5 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 167/2
SRH vs PBKS LIVE Score: तूफानी बल्लेबाजी जारी
ईशान और क्सालेन को जो जीवनदान मिली है, वो उसका पूरा फायदा उठा रहे हैं. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर क्सालेन ने छक्का लगाया है. हैदराबाद का स्कोर 150 के करीब है और दोनों ही गेंदबाज अपने-अपने पचासे की ओर बढ़ रहे हैं.
13.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 147/2
SRH vs PBKS LIVE Score: विजयकुमार का महंगा ओवर
विजयकुमार का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 10 रन आए. ईशान ने ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा था. पंजाब को ड्रॉप कैच की कीमत को चुकानी पड़ सकती है. हैदराबाद का रन रेट 11 से अधिक का है और अगर ऐसे ही चलता रहा तो टीम आसानी से 250 के स्कोर तक पहुंच सकती है.
12.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 134/2
SRH vs PBKS LIVE Score: अनलकी चहल
SRH vs PBKS LIVE Score: चलह को आज भाग्या का साथ नहीं मिल रहा है. उनसे अधिक गुस्सा कोई नहीं होगा पंजाब के खेमे में. फील्डर कैच नहीं ले रहे, विकेटकीपर स्टंप नहीं कर रहा. फ्लैट ट्रैक पर आज फिर कैसे विकेट लेंगे? चहल ने अपना काम कर दिया था. ओवर की पहली गेंद पर ईशान को जाल में फंसाया था, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वारय लेग पर लॉकी ने कैच छोड़ा, जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर फिर ईशान को प्रभसिमरन स्टंप नहीं कर पाए. ईशान काफी आगे निकल गए थे. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. ईशान किशन को तीसरा जीवनदान मिला है.
11.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 124/2
SRH vs PBKS LIVE Score: 10 ओवर पूरे
10 ओवर पूरे हुए. हैदराबाद ने 118 रन बटोरे हैं. रन रेट ठीक है. पंजाब को यहां पर विकेट की तलाश है, यह कौन दिलाएगा? ईशान और क्लासेन के बीच साझेदारी पनप रही है. विजयकुमार के पिछले ओवर से 11 रन आए हैं.
10.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 118/2
SRH vs PBKS LIVE Score: चहल का महंगा ओवर
अगर आपको फील्डर से समर्थन ना मिले तो फ्लैट ट्रैक पर आपको मार पड़ती ही है. चहल के इस ओवर से 13 रन आए हैं. हैदराबाद का स्कोर 100 पार हो चुका है और अभी 10 ओवर भी नहीं हुए हैं. पंजाब किंग्स को अपनी फील्डिंग पर काफी काम करना होगा.
9.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 107/2
SRH vs PBKS LIVE Score: शशांक ने छोड़ा लड्डू कैच
शशांक ने लड्डू कैच छोड़ा है. एकदम उनके हाथ में गेंद थी, लेकिन अंत में उनके हाथ से छिटक गई. कैचिंग इस सीजन में पंजाब के लिए एक समस्या रही है. इससे पिछले ओवर में की पहली ही गेंद पर कूपर कोनोली ने ईशान किशन का कैच ड्रॉप किया था. ईशान को 9 पर जीवनदान मिला है. क्लासेन को भी 9 पर जीवनदान मिला है. ओवर की पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद. यजुवेंद्र चहल को यकीन ही नहीं हो रहा है कि क्या हो रहा है. चौका भी आया.
8.4 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 106/2
SRH vs PBKS LIVE Score: ट्रेविस हेड आउट
लॉकी फर्ग्यूसन का एक और अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 8 रन दिए हैं. क्रीज पर अब हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन की जोड़ी मौजूद है. दोनों जब चाहे छक्के लगा सकते हैं, लेकिन यहां उवकी कोशिश एक साझेदारी की होगी. ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान ने छक्का जड़ा है. हैदराबाद का स्कोर 100 के पार है.
8.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 94/2
SRH vs PBKS LIVE Score: ट्रेविस हेड आउट
ट्रेविस हेड आउट हुए. यजुवेंद्र चहल ने शिकार किया. मार्को जेनसेन ने कैच आउट किया. चहल की शानदार बॉलिंग. अच्छी फ्लाइटेड गुगली, हेड फ्लाइट में पूरी तरह बीट हो गए. ज़रूरी दूरी नहीं बना पाए और लॉन्ग ऑन पर जेनसेन के हाथों लपके गए. ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए.
6.4 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 84/2
SRH vs PBKS LIVE Score: पावरप्ले में बटोरे 79
यह पावरप्ले सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा है. उन्होंने 79 रन बटोरे हैं. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर चौका आया. जबकि दूसरी गेंद पर छक्का लगाया था. अभी ट्रेविस हेड और ईशान किशन मौजूद है और दोनों की नजरें इसी तरह तूफानी बल्लेबाजी जारी रखने पर होगी.
6.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 79/1
SRH vs PBKS LIVE Score: मार्को यानसेन का अच्छा ओवर
मार्को यानसे का एक और महंगा ओवर रहा. उन्होंने इस ओवर से 11 रन दिए हैं. ट्रेविस हेड ने ओवर में दो चौके लगाए लगातार. ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर बाउंड्री बटोरी. अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. देखना दिलचस्प होगा कि हैदराबाद कितने स्कोर करती है.
5.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 65/1
SRH vs PBKS LIVE Score: लॉकी फर्ग्यूसन का अच्छा ओवर
लॉकी फर्ग्यूसन का अच्छा ओवर रहा. एक तो इसमें उन्होंने अभिषेक का विकेट निकाला और दूसरा सिर्फ 6 ही रन दिए हैं. पंजाब की नजर एक और विकेट वेने की होगी पावरप्ले में. क्रीज पर अभी ईशाव किशन और ट्रेविस हेड मौजूद है और दोनों ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं. पंजाब यहां गेम थोड़ी स्लो करना चाहेगी.
4.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 54/1
SRH vs PBKS LIVE Score: अभिषेक शर्मा आउट
चलिए अभिषेक की पारी समाप्त हुई. लॉकी फर्ग्यूसन ने हैदराबाद को पहला झटका दिया. अय्यर ने कैच लपका. लॉकी के लिए सीजन की पहली सफलता है यह. स्लॉट में गेंद थी. लेंथ डिलवरी. अभिषेक की आंखे चमक गईं. उन्होंने इसे लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेलना चाहा. लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ और मिड-ऑफ पर लपके गए. 13 गेंदों में 2 चौके और चार छक्कों के दम पर 35 रनों की पारी खेली.
3.3 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 54/1
SRH vs PBKS LIVE Score: अब ट्रेविस हेड ने लगाए छक्के
जहां पिछले ओवर में अभिषेक का बल्ला आग उगल रहा था. वहीं इस ओवर में ट्रेविस हेड के बल्ले ने आग उगली. अर्शदीप को लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाए हैं. पहला छक्का स्क्वायर लेग पर लगाया तो दूसरा छक्का डीप मिड विकेट पर. जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड ने चौका लगाया. पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. 3 ओवर हुए हैं और हैदराबाद का स्कोर 50 के करीब है.
3.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 32/0
SRH vs PBKS LIVE Score: अभिषेक का धुआंधार आगाज
अभिषेक का प्रहार शुरू. पहले ही गेंद से सेट लग रहे हैं. मार्को यानसेन के इस ओवर में बाउंड्री की बरसात कर दी है. ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. जबकि तीसरी गेंद पर चौका. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर फिर छक्का जड़ा. वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया. इस ओवर से 21 रन आए हैं. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 290 का है.
2.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 32/0
SRH vs PBKS LIVE Score: अच्छी शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत. पहले ओवर से 11 रन बटोरे हैं. अभिषेक ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. पाटा विकेट पर अभिषेक और हेड की कोशिश हैदराबाद को तूफानी शुरुआत दिलाने पर होगी. अगवा ओवर लेकर मार्को यानसेन आएंगे.
1.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 11/0
SRH vs PBKS LIVE Score: शुरु हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है. पंजाब के लिए अर्शदीप गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
SRH vs PBKS LIVE Score: प्लेऑफ पर निगाहें
पंजाब किंग्स ने इस सीजन 9 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं. टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि 10 में से 6 मुकाबले जीत चुकी हैदराबाद तीसरे स्थान पर है. पंजाब के पास फिलहाल 13 अंक हैं. वहीं, हैदराबाद के पास 12 अंक हैं. हैदराबाद अगर यह मैच जीत लेती है, तो प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच जाएगी.
SRH vs PBKS LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन
SRH vs PBKS LIVE Score: पैट कमिंस ने क्या कहा
कमिंस ने टॉस टाइम पर कहा,"मैं भी पहले बॉलिंग करता. उम्मीद है कि आज रात हम बहुत अच्छा करेंगे. इस सीज़न में दर्शकों ने हमारा बहुत अच्छा सपोर्ट किया है. मैं पिच को ठीक से जज नहीं कर सकता, उम्मीद है कि हम कुछ रन बनाएंगे. नीतीश आज रात हमारे लिए वापस आ गए हैं."
SRH vs PBKS LIVE Score: क्या बोले श्रेयस अय्यर
टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा,"हम पहले बॉलिंग करेंगे. अब तक हमने पिछले कुछ मैच हारकर कमाल की चीजें सीखी हैं. ट्रैवलिंग की वजह से हमें अब तक कोई शिकायत नहीं है. प्रोफेशनल्स के तौर पर सभी अच्छा खेल रहे हैं. पिछले मैच में हैदराबाद ने चेज़ किया था इसलिए मैंने सोचा कि हम बॉलिंग करेंगे. शशांक आए."
SRH vs PBKS LIVE Score: टॉस का टाइम
SRH vs PBKS LIVE Score: टॉस का टाइम हो चुका है. पैट कमिंस और श्रेयस अय्यर आ चुके हैं. कमिंस ने सिक्का उछाला और अय्यर ने टेल्स कहा. अय्यर ने टॉस जीता है और उन्होंने गेंदबाजी का फैसला लिया है. हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करेगी. पंजाब की प्लेइंग इलेवन में शशांक आए हैं जबकि हैदराबाद की इलेवन में नीतीश की वापसी हुई है.
SRH vs PBKS LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार व्यशाक, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, शशांक सिंह, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नीतीश कुमार रेड्डी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार
SRH vs PBKS LIVE Score: स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला खेला जा रहा है.