SAWU19 vs INDWU19, Final: भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने U-19 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीकी टीम को 9 विकेट से हराकर दूसरी बार महिला U-19 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. 2023 के U-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भी भारत ने जीता था. अब फाइनल में भारतीय अंडर 19 महिला टीम ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और 9 विकटे से जीत दर्ज करने में सफल रही. बता दें कि भारतीय अंडर 19 महिला टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपने सभी 7 मैच जीते और खिताब जीतने में सफलता हासिल की. भारत ने सबसे पहले वेस्टइंडीज (9 विकेट), मलेशिया (10 विकेट), श्रीलंका (60 रन), बांग्लादेश (8 विकेट), स्कॉटलैंड (150 रन) और इंग्लैंड को (सेमीफाइनल में 9 विकेट) से हराया था. फिर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीकी टीम को 9 विकेट से हराकर अंडर 19 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की.

इससे पहले साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 82 रन बनाकर आउट हो गई थी. भारत को जीत के लिए अब 83 रनों का लक्ष्य मिला था. भारत ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया, गेंदबाजी में भारत की ओर से गोंगाडी त्रिशा ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लेने में सफल रहीं. वैष्णवी शर्मा, आयुषी शुक्ला और परुणिका सिसौदिया को 2 -2 विकेट मिला था. वहीं, बल्लेबाजी में भारत की ओर से गोंगाडी त्रिशा ने कमाल की बल्लेबाजी की और 44 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत की सानिका चालके ने (26 नाबाद) रन की पारी खेली और महिला भारतीय अंडर 19 टीम को टी-20 का अंडर 19 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. स्कोरकार्ड
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साउथ अफ्रीका महिला अंडर 19 टीम
जेम्मा बोथा, सिमोन लौरेन्स, दियारा रामलाकन, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (विकेटकीपर), मिके वैन वूरस्ट, सेशनी नायडू, एशले वैन विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी
भारतीय महिला अंडर 19 टीम
जी कमलिनी (विकेटकीपर), गोंगाडी तृषा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वीजे, शबनम एमडी शकील, पारुनिका सिसौदिया, वैष्णवी शर्मा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं