South Africa vs India, 2nd Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने दूसरी पारी में 20 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका पर भारत ने अबतक 58 रन की बढ़त बनाई है. रहाणे 22 गेंद पर 11 और पुजारा 42 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका की पहली पारी 229 पर आउट हो गई थी. शार्दुल ने एनगिडी को आउट कर पारी में 7वां विकेट हासिल किया. टेस्ट में शार्दुल का यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस है. भारत पर साउथ अफ्रीका ने 27 रन की बढ़त बनाई थी. शार्दुल ठाकुर भारत के पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने जोहान्सबर्ग टेस्ट में 7 विकेट एक पारी में लेने का कमाल किया है. साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन कीगन पीटरसन ने बनाए. पीटरसन ने 62 रन की पारी खेली, इसके अलावा टेम्बा बावुमा ने 51 रन बनाए. भारत की ओर से शार्दुल ने 7 और शमी ने 2 विकेट हासिल किए. जसप्रीत बुमराह के खाते में 1 विकेट आया. इससे पहले भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे. SCORECARD
SAvIND: शार्दुल ठाकुर ने दोहराया इतिहास, साउथ अफ्रीका में ऐसा कर रच दिया बड़ा कारनामा
इससे पहले लंच तक साउथ अफ्रीका के 4 विकेट 102 रन पर गिर गए हैं. शार्दुल ने कहर बरपाया और 3 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर पहुंचा दिया है. इससे पहले दिन जब खेल खत्म हुआ था तो एल्गर 11 और कीगन पीटरसन 14 रन बनाकर नाबाद थे. साउथ अफ्रीका ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 35 रन बनाए थे. भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई थी. भारत की ओर से केएल राहुल ने 50 और अश्विन ने 46 रन की शानदार पारी खेली. दोनों की पारी के दम पर ही भारतीय टीम 200 के स्कोर को पार कर पाने में सफल रही थी. साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने 4 और रबाडा को 3 विकेट मिले थे. इसके अलावा ओलिवियर ने भी 3 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया था. बता दें कि 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हैं. भारत ने पहला टेस्ट मैच जो सेंचुरियन में खेला गया था उसे 113 रन से जीतने में सफलता पाई थी.
भारत प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?.