- दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में 32 गेंदों में 59 रन बनाये.
- दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 214 रन बनाकर कनाडा के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा.
- कनाडा की टीम आठ विकेट पर 156 रन ही बना सकी और दक्षिण अफ्रीका ने 57 रन से मैच जीता.
T20 World Cup 2026 match online LIVE: South Africa vs Canada: कप्तान एडेम माक्ररम के शानदार अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप ग्रुप डी के अपने पहले मैच में सोमवार को कनाडा को 57 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 214 रन बनाये. माक्ररम ने 32 गेंद में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाये. जवाब में कनाडा की टीम आठ विकेट पर 156 रन ही बना सकी. नवनीत धालीवाल ने 64 रन बनाये. कनाडा की शुरूआत काफी खराब रही और पहली ही गेंद पर कप्तान दिलप्रीत बाजवा आउट हो गए. लुंगी एनगिडि की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटोन डिकॉक ने उनका कैच लपका. एनगिडि ने 31 रन देकर चार विकेट लिये. (Scorecard)
तीसरे ओवर में एनगिडि ने युवराज शर्मा और किर्टोन को आउट कर दिया. इस समय कनाडा का स्कोर तीन ओवर में तीन विकेट पर 26 रन था. धालीवाल और हर्ष ठाकेर (29 गेंद में 33) ने पांचवें विकेट के लिये 69 रन जोड़े लेकिन मार्को यानसेन ने 18वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर टीम को जीत तक पहुंचाया.
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पारी में माक्ररम ने दूसरे ओवर में डिलोन हेलाइगर को तीन चौके लगाये. क्विंटोन डि कॉक ने 22 गेंद में 25 रन बनाये और साद बिन जफर को लगातार दो चौके जड़े. दोनों ने पहले विकेट के लिये 6. 5 ओवर में 70 रन की साझेदारी की और सभी गेंदबाजों को नसीहत दी.
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका डिकॉक के रूप में लगा जो कनाडा के कप्तान और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज दिलप्रीत बाजवा का शिकार हुए. माक्ररम ने बाजवा को चौका लगाकर सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं रियान रिकेलटन ने 21 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 31 रन बनाये. माक्ररम को बायें हाथ के स्पिनर अंश पटेल ने लांग आन पर हेलाइगर के हाथों लपकवाया.
इसके बाद रिकेलटन भी पटेल की गेंद पर हर्ष ठाकेर को सीधा कैच देकर लौटे. डेवाल्ड ब्रेविस चार गेंद तक ही टिक सके और इसी ओवर में मिड आफ पर निकोलस किर्टोन को कैच देकर पवेलियन लौट गए.
आखिर में अनुभवी डेविड मिलर ने 23 गेंद में नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंद में 34 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर दिया. दोनों ने 37 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी की. कनाडा के लिये अंश पटेल ने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाये.
कनाडा (प्लेइंग इलेवन): युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलन हेइलिगर, कलीम सना, अंश पटेल.
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
South Africa vs Canada LIVE Updates, ICC Men's T20 World Cup 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं