विज्ञापन

आंखें नम, आवाज धीमी... सबसे मुश्किल रात पर स्मृति मंधाना का भावुक खुलासा

मंधाना से अपनी जिंदगी की 'सबसे मुश्किल रात' के बारे में पूछा गया. इस प्रेरणादायक क्रिकेटर ने थोड़ा समय लिया और फिर साफ कहा कि वह "सिर्फ़ क्रिकेट के बारे में बात करेंगी".

आंखें नम, आवाज धीमी... सबसे मुश्किल रात पर स्मृति मंधाना का भावुक खुलासा
मंधाना हुई भावुक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार स्मृति मंधाना आज के समय में क्रिकेट की एक बड़ी हस्ती हैं. टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक, मंधाना ने देश के लिए शानदार काम किया है. बेहतरीन बैटिंग टैलेंट और लीडरशिप स्किल्स की धनी मंधाना ने हजारों लोगों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया है. जहां एक तरफ उनका क्रिकेट करियर लगातार ऊंचाइयां छू रहा था, वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में एक बड़ा झटका तब लगा जब उनकी शादी टूट गई. एक पॉडकास्ट के दौरान, मंधाना से अपनी जिंदगी की 'सबसे मुश्किल रात' के बारे में पूछा गया. इस प्रेरणादायक क्रिकेटर ने थोड़ा समय लिया और फिर साफ कहा कि वह "सिर्फ़ क्रिकेट के बारे में बात करेंगी".

अपनी शादी टूटने के बाद से, मंधाना ने पलाश मुच्छल के बारे में कोई बात नहीं की है, जिनसे उनकी शादी पिछले साल होने वाली थी. पॉडकास्ट में भी, जब शमानी ने उनसे उनकी जिन्दगी की 'सबसे मुश्किल रात' के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपने क्रिकेट सफर के बारे में ही बात करेंगी.

शमानी ने पूछा, "आपकी जिन्दगी की सबसे मुश्किल रात कौन सी रही है?" मंधाना ने अपने आंसू रोकने की कोशिश की और जवाब देने से पहले कुछ सेकंड तक रुकी रहीं.  उन्होंने किसी खास टूर्नामेंट या मैच का जिक्र किए बिना बस इतना कहा, "शायद कोई वर्ल्ड कप."  बातचीत निजी या इमोशनल बातों से दूर रही, उन्होंने साफ तौर पर कहा, "मैं सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात करूंगी,  बाद में उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 का समय भी उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा था. 

इसके अलावा  अपने स्वभाव के बारे में बात करते हुए मंधाना ने कहा कि भले ही उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि उन्हें बहुत गुस्सा आता है, लेकिन उनके अंदर काफी गुस्सा है, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बदला लेने वालों में से हैं, तो मंधाना ने साफ किया कि वह ऐसी सोच नहीं रखतीं.

मंधाना ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा,  "मैं ऐसी नहीं हूं कि हर बात पर भड़क जाऊं, लेकिन मुझे बहुत गुस्सा आ सकता है. 'मुझसे पंगा मत लो' वाली बात है. जब तक मैं आपके रास्ते में नहीं आती, आप मेरे रास्ते में मत आइए. मैं बदला तो नहीं लूंगी, लेकिन उस बात को भूलूंगी भी नहीं. हालाँकि, मैं किसी के साथ बुरा भी नहीं करूंगी." जब उनसे पूछा गया कि क्या वह लोगों को आसानी से माफ कर देती हैं, तो मंधाना ने जवाब देते हुए कहा: "मैं माफ तो कर दूंगी, लेकिन भूलूंगी नहीं. "

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी मैदान पर कदम रखते ही रच देंगे इतिहास, 20 साल बाद कारनामा करने वाले बन जायेंगे नंबर 1 भारतीय

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी आउट, सैमसन को मौका, आकाश चोपड़ा ने भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले के लिए प्लेइंग XI का किया चुनाव

ये भी पढ़ें- 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Mandhana, Women's Twenty20 Asia Cup 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com