- टेस्ट क्रिकेट की यादगार पारियों में से एक बताया
- कुसल ने अकेले दम पर दिला दी श्रीलंका को जीत
- श्रीलंका ने मैच में दक्षिण अफ्रीका को 1 विकेट से हराया
श्रीलंका के 28 वर्षीय कुसल परेरा (Kusal Perera) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (South Africa vs Sri Lanka) पहले टेस्ट (1st Test) मैच में नाबाद 153 रन की यादगार पारी खेलकर स्टार बन गए हैं. दुनियाभर के पूर्व क्रिकेटरों ने खुले दिल से चौथी पारी में की गई परेरा की इस बल्लेबाजी की जमकर सराहना की है और इसे दबाव में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक बताया है. परेरा (Kusal Perera) की इस पारी की बदौलत श्रीलंका टीम पहली पारी के आधार पर पिछड़ने के बावजूद इस टेस्ट में जीत हासिल करने में सफल रही. श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को उसके ही देश में पहले टेस्ट मैच में हराकर सबको चौका दिया है. स्वाभाविक रूप से श्रीलंका की इस जीत के हीरो कुसल परेरा (Kusal Perera) रहे जिन्होंने 200 गेंदों पर 12 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 153 रन की पारी खेली और अपनी टीम के लिए लगभग हारी हुई बाजी को पलट दिया. आखिरी क्षणों तक रोमांचक रहे इस मैच को श्रीलंका ने एक विकेट से जीता. श्रीलंका टीम को जीत के लिए 304 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम के 9 विकेट एक समय 226 रन पर गिर चुके थे और उसकी हार तय लग रही थी. लेकिन कुसल परेरा (Kusal Perera) ने विश्वा फर्नांडो के साथ मिलकर आखिरी विकेट के 78 रन की साझेदारी की और टीम को यादगार जीत दिला दी. परेरा के साथ फर्नांडो 6 रन बनाकर नाबाद रहे.
OMG! वॉशिंगटन सुंदर का कुसल परेरा से यह अजब-गजब रिश्ता, रच डाला इतिहास
The final-wicket partnership (78*) between Kusal Perera and Vishwa Fernando is the highest match-winning 10th-wicket alliance in Test history!
— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) February 17, 2019
"බයවෙන්න එපා කුසල් අයියා, මම ඇගෙන් හරි ගහන්නම්" - Don't you worry, I'll hit the ball with my body, if nothing else - Vishwa Fernando pic.twitter.com/VERy7ae5Ve
इस नायाब पारी खेलने के बाद कुसल परेरा की हर कोई सराहना कर रहा है. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कुसल परेरा, आपने 11वें नंबर के 'फाइटर' बल्लेबाज के साथ मिलकर अकेले दम पर यह काम कर दिखाया. 'नजर डालते हें परेरा (Kusal Perera) की प्रशंसा में किए खास ट्वीट पर..
Kusal Perera. You beauty. You did it single handedly with a fighter in a number 11. Sri Lanka. You've watched one of the greatest innings ever played #Cricket pic.twitter.com/q3RN92wZc4
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) February 17, 2019
What a beauty !!!! One of the best inings under presure. Showed intelligents and mental strength KJP and very proud of you.
— Mahela Jayawardena (@MahelaJay) February 16, 2019
Well played Kusal Perera and @OfficialSLC that was a knock for the ages. Gripping test cricket. Gosh I hope test cricket continues to be this good all year as we've seen in the last three weeks.
— ian bishop (@irbishi) February 16, 2019
What a win by @OfficialSLC @IamDimuth well led.outstanding by @KusalJPerera abuldeniya and everybody chipped ingreat team effort
— Angelo Mathews (@Angelo69Mathews) February 16, 2019
Has to be one of the all time great innings that from Kusal Perera! Great for him, great for Test cricket! Wow! What a result!
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) February 16, 2019
#SLvsSA
What an amazing win. One of the best if not THE best overseas win by @OfficialSLC Kusal Janith Perera was unreal. Congratulations to the team and @CHathurusinghe keep believing and keep fighting. If you compete for long enough the opportunities to win come your way.
— Kumar Sangakkara (@KumarSanga2) February 16, 2019
Things I love about small town cricket leagues #13 nobody else was watching the #SAvSL test match in Durban, and I don't have to dodge too many tough questions on the SL win! Well played @OfficialSLC
— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) February 16, 2019
Kusal Perera !!!! WOW .... One of the greatest Test innings of all time .....
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) February 16, 2019
Did someone say test cricket is dying?? Sri Lanka!!! you beauty, take a bow Kusal Perera and well done to @IamDimuth for a historic win. #SAvSL congrats @RusselArnold69
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) February 16, 2019
आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में भी परेरा (Kusal Perera) ने इस पारी की बदौलत जबर्दस्त छलांग लगाई है. श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में जीत के हीरो रहे परेरा 51 और नाबाद 153 रन की पारियों के दम पर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 40वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. परेरा ने विश्व फर्नांडो (नाबाद छह) के साथ आखिरी विकेट के लिए 78 रन की अटूट साझेदारी करके 83 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा. पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 191 रन पर खत्म हुई थी. मेजबान दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 44 रन की बढ़त मिली थी. दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 259 रन पर समाप्त हुई थी, पहली पारी की लीड के 44 रन को मिलाकर श्रीलंका को जीत के लिए 304 रन टारगेट मिला था जिसे टीम ने आखिर तक संघर्ष करते हुए 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया. यादगार पारी खेलने वाले कुसल परेरा (Kusal Perera) मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए.
वीडियो: मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं