विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2019

SL vs NZ, 2nd Test, Day 3: टॉम लाथम के नाबाद शतक ने न्यूजीलैंड को दिया सहारा

SL vs NZ, 2nd Test, Day 3: टॉम लाथम के नाबाद शतक ने न्यूजीलैंड को दिया सहारा
नाबाद शतकवीर बल्लेबाज टॉम लाथम
  • श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड-दूसरा टेस्ट-तीसरा दिन- न्यूजीलैंड 4 पर 196 रन
  • टॉम लाथम नाबाद 111 रन, श्रीलंका पहली पारी- 244 रन
  • करुणारत्ने 65 धनंजय डि सिल्वा 109
कोलंबो:

टॉम लाथम (नाबाद 111) के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने यहां पी सारा ओवल मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 196 रन का स्कोर बना लिया.  श्रीलंका ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड अभी श्रीलंका के स्कोर से 48 रन पीछे है, जबकि उसके छह विकेट शेष हैं. स्टंप्स के समय लाथम के साथ बीजे वाटलिंग 62 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें: कप्तान विराट कोहली ने बांधे पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफों के पुल, कही यह बात

श्रीलंका को 244 रन पर ऑलआउट करने के बाद अपनी पहली पारी का आगाज करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत सही नहीं रही. टीम ने एक रन पर ही अपना पहला विकेट विकेट गंवाने के बाद 126 रन तक चार विकेट गंवा दिए. हालांकि फिर इसके बाद लाथम ने वाटलिंग के साथ पांचवें विकेट लिए 70 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी. लाथम ने इससे पहले हेनरी निकोलस (15) के साथ चौथे विकेट के लिए 42, रॉस टेलर (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 और कप्तान केन विलियम्सन (20) के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की. 

यह भी पढ़ें:  भारतीय पारी के दौरान यह किताब पढ़ते नजर आए विराट कोहली, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

लाथम ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया. उन्होंने अब तक 184 गेंदों का सामना किया है, जिसमें 10 चौके लगाए हैं. श्रीलंका की ओर से दिलरूवान परेरा को दो और लाहिरू कुमारा तथा लसिथ एम्बुलडेनिया को एक-एक विकेट मिले हैं. इससे पहले, श्रीलंका ने अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 144 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 100 रन और जोड़कर 244 रन पर ऑलआउट हो गई. मेजबान टीम के लिए धनंजय डी सिल्वा ने 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और अपने करियर का पांचवां शतक जड़ा.उन्होंने 148 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्के लगाए. कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 65, कुसल मेंडिस ने 32, दिलरूवान परेरा ने 13 और सुरंगा लकमल ने 10 रनों का योगदान दिया.

VIDEO: धोनी के संन्यास पर युवा क्रिकेटरों की राय जान लीजिए. 

न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने चार, ट्रेंट बाउल्ट ने तीन और कोलिन डी ग्रैंडहोम, विलियम समरविले तथा एजाज पटेल ने एक-एक विकेट लिए
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka Vs New Zealand 08/22/2019 Slnz08222019191278, P Sara Oval Colombo, Thomas William Maxwell Latham, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com