विज्ञापन

एक बड़ा फैसला, सिर्फ 2 रन, पूर्व क्रिकेटर ने उठाया 'गंभीर नीति' पर सवाल, फैंस भी बना रहे मजाक

Ind vs SL: तीसरे दिन भारतीय मैनेजमेंट ने जो फैसला लिया, उस पर अभी भी फैंस माथापच्ची कर रहे हैं कि आखिर यह कैसा फैसला है. और गंभीर एंड कंपनी के इस फैसले पर पूर्व पेसर डोडा गणेश ने उंगली उठाई है

एक बड़ा फैसला, सिर्फ 2 रन, पूर्व क्रिकेटर ने उठाया 'गंभीर नीति' पर सवाल, फैंस भी बना रहे मजाक
SL vs IND: गौतम गंभीर और शुभमन गिल
source: social Media

Sri Lanka vs India: टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान श्रीलंका के 5 विकेट 99 रन पर गिराकर उसे बैकफुट पर ला दिया, लेकिन एक बहुत ही अजीबोगरीब फैसले से गौतम गंभीर एंड कंपनी पूर्व दिग्गजों और फैंस के निशाने पर आ गई है. मैच के तीसरे दिन भारतीय प्रबंधन की ओर से ऐसा फैसला लिया गया, जो कमेंट्री बॉक्स के लेकर सोशल मीडिया पर उपलब्ध पूर्व दिग्गजों और फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा. अब इसके पीछे प्रबंधन की क्या सोच है, यह तो वही जानें, लेकिन टीम इंडिया को भी यह फैसला बिल्कुल भी पचा नहीं. दरअसल मैच के दूसरे दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर 9 विकेट पर 460 रन था. ऐसे में सभी मानकर चल रहे थे कि गिल इसी स्कोर पर पारी घोषित कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं ही हुआ. 

क्या रणनीति रही फैसले के पीछे?

अभी भी दिग्गज इस विमर्श में व्यस्त हैं कि आखिर वह क्या रणनीति रही, जिसके चलते भारतीय प्रबंधन ने तीसरे 9 विकेट पर 460 रन से आगे बैटिंग करने का फैसला लिया? कुलदीप और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में आखिरी जोड़ी पिच पर मौजूद थी. बहरहाल, नतीजा यह रहा यहां से ये दोनों स्कोर में सिर्फ 2 ही रन का इजाफा सके. और इसी बात को लेकर पूर्व पेसर डोडा गणेश ने प्रबंधन को  घेर लिया. 

पूर्व पेसर डोडा गणेश ने X पर लिखा, 'जब सिर्फ दो पुछल्ले बल्लेबाज बचे हों, तो आप तीसरे दिन क्यों बल्लेबाजी करेंगे?

अब इसके पीछे का क्या गंभीर गणित रहा, इसका जवाब तो गौतम या भारतीय प्रबंधन ही देगा, लेकिन फैसले का मजाक जरूर बन रहा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka, India, Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145, Cricket, Manav Jagdusakumar Suthar, Shubman Singh Gill, Gautam Gambhir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com