विज्ञापन

गिल का कमाल, 62 गेंद में शतक, रोहित का रिकॉर्ड हुआ धड़ाम! शुभमन ने कप्तानी में मचाया गदर

शुभमन गिल भारत की तरफ से वनडे में कप्तान के तौर पर सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ा है.

गिल का कमाल, 62 गेंद में शतक, रोहित का रिकॉर्ड हुआ धड़ाम! शुभमन ने कप्तानी में मचाया गदर
शुभमन गिल

शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है. वह वनडे में भारत की तरफ से कप्तान के तौर पर सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि रोहित शर्मा को पछाड़ा है. 'हिटमैंन' शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में 63 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी. मगर गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में एक गेंद कर 62 गेंदों में सेंचुरी लगाते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया है. 

भारत की तरफ से कप्तान के तौर पर वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

62 गेंद - शुभमन गिल - बनाम वेस्टइंडीज - 2026
62 गेंद - रोहित शर्मा - बनाम अफगानिस्तान - 2023
76 गेंद - रोहित शर्मा - बनाम इंग्लैंड - 2025
76 गेंद - विराट कोहली - बनाम श्रीलंका - 2017
77 गेंद - शुभमन गिल - बनाम अफगानिस्तान - 2026

गिल का वनडे करियर 

खबर लिखे जाने तक शुभमन गिल ने भारत की तरफ से कुल 69 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 68 पारियों में 3633 रन निकले हैं. जिसमें 11 चौके और 20 अर्धशतक शामिल है. 208 रनों की खेली गई दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने कुंबले, श्रीनाथ, जहीर, अगरकर सबका रिकॉर्ड किया ध्वस्त, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com