पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) से राष्ट्रीय टीम प्रबंधन के साथ मतभेदों को दूर करने के लिये परिपक्वता दिखाने और भविष्य में वापसी करने का आग्रह किया. आमिर ने मुख्य कोच मिसबाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस से मतभेदों के कारण पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब केवल विश्व स्तर पर टी20 लीग में खेलने के लिये उपलब्ध बायें हाथ के तेज गेंदबाज आमिर ने स्पष्ट किया था कि जब तक मिसबाह और यूनिस कोच हैं तब तक वह खुद को चयन के लिये उपलब्ध नहीं रखेंगे.
विराट कोहली के 'फ्री किक' को देखकर हैरान हुए सुनील छेत्री, मांग लिया कोचिंग फीस- Video
अख्तर ने पीटीवी से कहा, आमिर को यह अहसास होना चाहिए कि 'पापा' मिकी आर्थर उनका बचाव करने के लिये हमेशा साथ में नहीं रहेंगे और उसे अब परिपक्व व्यक्ति की तरह व्यवहार करना होगा. उन्होंने कहा, 'आपको यह समझने के लिये पर्याप्त परिपक्व होना चाहिए कि प्रबंधन आपकी इच्छा के अनुसार काम नहीं करेगा और इसलिए मुझे अपने प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के स्तर को बढ़ाना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अख्तर ने सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज का उदाहरण दिया जिनके एक समय पाकिस्तानी टीम प्रबंधन के साथ मतभेद चल रहे थे. उन्होंने कहा, 'प्रबंधन हफीज के खिलाफ भी था लेकिन उसने केवल रन बनाने पर ध्यान दिया. उसने प्रबंधन को भरपूर मौका नहीं दिया. आमिर को हफीज से सीख लेनी चाहिए.
बता दें कि इस समय आमिर इंग्लैंड में रह रहे हैं और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के जरिए वो क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं. पाकिस्तान सुपरलीग का आगाज फिर से होने वाला है. पीएसएल में आमिर कराची किंग्स की ओर से खेलते हैं. इतना कुछ विवाद होने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान का यह तेज गेंदबाद पीएसएल में खेलता है या नहीं.
पिछले दिनों आमिर के आईपीएल खेलने को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी. एक यूट्यूब चैनल ने बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, उनकी पत्नी ब्रिटिश नागरिक हैं और इसी के कारण वह ब्रिटिश नागरिकता हासिल करना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी वाइफ यहां कि है और वो अपने बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहना चाहते हैं. ऐसी खबरें कहां से आती है इसका मुझे कोई अंदाजा नहीं है. पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मैच आमिर अबतक खेल चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं