विज्ञापन

शिवम दुबे को टी20 में नहीं मिला मौका, पूर्व भारतीय ओपनर ने गौतम गंभीर से पूछे तीखे सवाल, बोले- खिलाना नहीं था ...

शिवम दुबे को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, जिसके बाद पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर की रणनीति पर अपनी राय दी है.

शिवम दुबे को टी20 में नहीं मिला मौका, पूर्व भारतीय ओपनर ने गौतम गंभीर से पूछे तीखे सवाल, बोले- खिलाना नहीं था ...
गौतम गंभीर की रणनीति पर भड़के आकाश चोपड़ा
NDTV

जब भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली, तो उम्मीद थी कि आखिरी दो मैचों में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा.  हालांकि, कुछ ही खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. कुलदीप यादव, शिवम दुबे, आकिब नबी और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी एक भी मैच नहीं खेल पा.  पूरी सीरीज के दौरान दुबे को बेंच पर बिठाए रखने के फैसले ने पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं. आकाश चोपड़ा का कहना है कि जब दुबे को मौका नहीं देना था तो टीम में उन्हें क्यों चुना गया. 

क्रिकइन्फो से बात करते हुए, आकाश चोपड़ा ने इस बात पर हैरानी जताई कि एशियन गेम्स के फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के बावजूद, शिवम दुबे को इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

चोपड़ा ने कहा, "दुबे ने एशियन गेम्स का फाइनल खेला और रन बनाए, साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट भी खेला है. आप बस यह नहीं कह सकते कि अब उनकी कोई जरूरत नहीं है. अगर उन्हें पूरी तरह से बाहर कर दिया जाता है, तो मुझे हैरानी होगी. हां, नीतीश कुमार रेड्डी ने अच्छा काम किया है. वह एक बेहतर गेंदबाज हैं, लेकिन शिवम दुबे एक बेहतर फिनिशर हैं. "

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने अपनी बात आगे ले जाते हुए अपनी राय रखी और कहा, "आप एक खिलाड़ी से जो उम्मीद करते हैं, वही अंततः आपके चयन का आधार बन सकती है,  लेकिन इसके लिए, हमें खिलाड़ी की सोच को भी समझना होगा. नीतीश आपको कुछ ओवर तो दे सकते हैं, लेकिन दुबे मैच फिनिश कर सकते हैं.  वर्ल्ड कप फाइनल, एशियन गेम्स और एशिया कप.. ये ऐसे मौके रहे हैं जहां शिवम दुबे ने खुद को साबित किया है.  मैं उन्हें इतनी जल्दी खारिज करने की कोई जल्दबाजी नहीं दिखाऊंगा."

यह भी पढ़ें | नंबर-3 पर टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट कोहली नंबर-1, न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन बनाते ही बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें | भारत Vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, जानिए भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच, FREE में कैसे देखें लाइव मुकाबला

यह भी पढ़ें | हेडली, इमरान, कपिल और विव रिचर्ड्स के बाद कौन हैं आधुनिक दौर के महान खिलाड़ी? अकरम ने चुने 3 नाम, नंबर-1 कोहली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Aakash Chopra, Shivam Dube, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com