विज्ञापन

शिमरोन हेटमायर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 World Cup में ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Shimron Hetmyer Created History: शिमरोन हेटमायर ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

शिमरोन हेटमायर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 World Cup में ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Shimron Hetmyer
  • वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं
  • हेटमायर ने 19 छक्के लगाकर टी20 वर्ल्ड कप में एक सीजन का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है
  • इस रिकॉर्ड में उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shimron Hetmyer Created History: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के होनहार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) को पीछे छोड़ा है. 29 वर्षीय फरहान ने जारी सीजन में ही 18 छक्के लगाए थे. वहीं भारत के खिलाफ दो छक्के उड़ाते हुए हेटमायर ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. हेटमायर के नाम टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में अब सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. 

टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप पांच बल्लेबाजी 

19 छक्के - शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) - 2026
18 छक्के - साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) - 2026 
17 छक्के - निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - (2024)
16 छक्के - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 2012 
16 छक्के - रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) - 2024 

भारत के खिलाफ 27 रन बनाने में कामयाब रहे हेटमायर 

वेस्टइंडीज की टीम को हेटमायर से भारत के खिलाफ एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह शुरुआत करने में भी कामयाब रहे. मगर उसे बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकामयाब रहे. हेटमायर ने कुल 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच 225.00 की स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक चौका और दो छक्के देखने को मिले. हेटमायर को बुमराह ने सैमसन के हाथों दूसरे बल्लेबाज के रुप में कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

यह भी पढ़ें- T20 WC 2026: सेमी फाइनल के सारे समीकरण हुए साफ! जानें किस तारीख को कौन सी टीम कहां जा रही है भिड़ंने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com