विज्ञापन

शादी के फ़ौरन बाद ट्रोलर्स ने शिखर धवन का कैसे दुखाया दिल! शादी से लेकर सफ़ाई तक कैसे पहुंची बात?

Shikhar Dhawan Fumes on Fake Post: शिखर धवन बिंदास हैं. अपनी नई-पुरानी ज़िन्दगी पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. अपनी नई पत्नी सोफिया, अपनी पुरानी पत्नी, तलाक, घर-परिवार, क्रिकेट सबपर खुलकर बात करते हैं. कोई पर्दादारी नहीं.

शादी के फ़ौरन बाद ट्रोलर्स ने शिखर धवन का कैसे दुखाया दिल! शादी से लेकर सफ़ाई तक कैसे पहुंची बात?
Shikhar Dhawan Fumes As Fake "No Girl Would Marry Me" Post
  • पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी नई शादी और निजी जीवन पर सोशल मीडिया पर बेबाकी से चर्चा की है.
  • शिखर धवन ने अपनी मंगनी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर खूब लोकप्रियता हासिल की है.
  • उनकी शादी में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला शामिल हुए थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

शिखर धवन बिंदास हैं. अपनी नई-पुरानी ज़िन्दगी पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. अपनी नई पत्नी सोफिया, अपनी पुरानी पत्नी, तलाक, घर-परिवार, क्रिकेट सबपर खुलकर बात करते हैं. कोई पर्दादारी नहीं. लेकिन हाल के दिनों में उनकी मंगनी और शादी से लेकर उनके जश्न की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. तो कुछ ट्रोलर्स ने उनकी बीती ज़िन्दगी के बारे में खुद से कयास लगाकर ट्रोल करने शुरू कर दिए. शिखर धवन को आख़िकार सोशल मीडिया पर आकर सफ़ाई पेश करनी पड़ी और उन्होंने अपील भी की कि कोई उनके बारे में अफ़वाह ना फ़ैलाए.  

बीत गई सो बात गई

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X' पर लिखा, “मैंने अपने निजी जीवन के बारे में कुछ निराशाजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर देखे हैं. मैंने कभी भी अपने अतीत को अपने साथ नहीं रखा, चाहे वह मैदान पर हो या बाहर.” 

शिखर धवन ने अपनी पत्नी के साथ शादी की तस्वीरें भी साझा की हैं. सफेद शेरवानी में मिसेज और मिस्टर शिखर धवन (सोफी शाइन- शिखर धवन) की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 

इंस्टाग्राम पर उनकी, उनकी पत्नी और युज़्वेंद्र चहल के दिलचस्प रील को तो 50-50 मिलियन तक लोग देखते हैं. 

शादी में खूब नाचे दोस्त और दिग्गज

40 की उम्र में शिखर ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन को अपना हमसफ़र बनाया. उनकी शादी में ज़ाहिर तौर पर उनके साथी और टीम इंडिया के पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्पिनर और पार्टनर युजवेंद्र चहल और अवश्यंभावी शख़्सियत बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जैसे कई दिग्गज मौजूद रहे. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें छायी हुई हैं.

शिखर ने ये भी लिखा, मैं सकारात्मकता की शक्ति में विश्वास करता हूं और अपने अतीत का सम्मान करता हूं. यह मेरे जीवन का एक नया अध्याय है, और मुझे अपने प्रशंसकों, दोस्तों, परिवार, शुभचिंतकों और मीडिया से मिले प्यार और आंसों के लिए मैं वास्तव में आभारी हूं.” 

शिखर की अपील

शिखर ने सोशल मीडिया पर सबसे अपील की, “मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे मेरे नाम का उपयोग कर के सनसनीखेज और झूठे बयान न फैलाएं.  आइए, प्यार और सकारात्मकता फैलाएं. धन्यवाद!

यह भी पढ़ें: T20 World Cup Points Table: वेस्टइंडीज ने धमाकेदार जीत दर्ज कर प्वॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली, भारत को सीधा नुकसान, ऐसा है समीकरण

यह भी पढ़ें: T20 World Cup SemiFinal Scenario: वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत, भारत पर मंडराया सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com