आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला बीते रविवार (19 अप्रैल) को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) के बीच खेला गया. जहां पंजाब की टीम 54 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान पंजाब की तरफ से औसत दर्जे की फील्डिंग देखने को मिली. खासतौर पर शशांक सिंह (Shashank Singh) की तरफ से. टीम के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर कुल तीन कैच टपकाए. जिसके बाद डगाआउट में बैठे हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) भी नाराज हो गए. मैच की समाप्ति के बाद जब सब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे. उस दौरान एक मजेदार वाक्या भी देखने को मिला. पोंटिंग के गुस्से को देखते हुए कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शशांक सिंह को उनकी नजरों से छुपाने की कोशिश की. मगर वह उसमें नाकामयाब रहे. हालांकि, यहां पोंटिंग ने भी बड़ा दिल दिखाया और बिना कुल कहे शशांक को गले से लगा लिया.
A brainfade moment for Shashank Singh. 😄 pic.twitter.com/AxJEiBOie7
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 19, 2026
लखनऊ के खिलाफ शशांक ने टपकाए कुल तीन कैच
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शशांक सिंह की फील्डिंग काफी खराब रही. उनके घटिया फील्डिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच के दौरान उन्होंने कुल तीन कैच टपकाए. पहले उन्होंने 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर निकोलस पूरन का कैच टपकाया. उसके बाद 18वें ओवर में एडेन मार्करम का भी एक आसान सा कैच छोड़ दिया. हैरानी वाली जो बात थी. वह यह थी कि उन्होंने उस गेंद को पकड़ने का प्रयास ही नहीं किया. शशांक के रियक्शन से ऐसा लग रहा था कि वह गेंद की ऊंचाई को सही से भांप ही नहीं नहीं पाए हैं. वह यहीं नहीं रुके. मुकुल चौधरी का भी एक आसान सा कैच उन्होंने छोड़ दिया था.
Look at Shashank Singh and Shreyas Iyer bonding after that he dropped 3 easy catches
— Dilkesh (@Dilkesh1807) April 19, 2026
— Shashank Singh hide his face against Shreyas Iyer
— Shreyas Iyer apologize him and made him funny like doesn't happen
Such a things would you became great captain
pic.twitter.com/stSXLQg28T
पोंटिंग हुए नाराज
शशांक की इन्हीं गलतियों को देखते हुए पोंटिंग नाराज हो गए थे. हालांकि, जब मैच खत्म हुआ तबतक वह और टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर उनकी गलतियों को भूल चुके थे. कप्तान और कोच को उन्हें गले लगाते हुए देखा गया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें- Exclusive: श्रेयस अय्यर कप्तान, दो T20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चुनाव, BCCI कर रही है बड़ी तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं