विज्ञापन

World Record: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आजतक जो कोई नहीं कर पाया, जोसेफ ने वह कर दिखाया, बना अनोखा रिकॉर्ड

Shamar Joseph Created History: शमार जोसेफ ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक ही मैच में चार विकेट लेने के साथ चार खिलाड़ियों को कैच आउट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

World Record: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आजतक जो कोई नहीं कर पाया, जोसेफ ने वह कर दिखाया, बना अनोखा रिकॉर्ड
Shamar Joseph
  • शमार जोसेफ ने टी20 वर्ल्ड कप में एक ही मैच में चार विकेट और चार कैच आउट लेकर इतिहास रच दिया है
  • शमार जोसेफ ने इटली के कप्तान सहित चार खिलाड़ियों को कैच आउट कराया और चार विकेट लिए थे
  • वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अपनी सभी चार मैच जीते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shamar Joseph Created History: इटली के खिलाफ कैरेबियन खिलाड़ी शमार जोसेफ (Shamar Joseph) ने इतिहास रच दिया है. शमार जोसेफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक ही मैच में चार विकेट लेने के साथ चार खिलाड़ियों को कैच आउट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसा महिलाओं के टी20 वर्ल्ड कप में भी कभी नहीं हुआ. गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने चार ओवरों में 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और अली हसन को कैच आउट कराया. 

इसके अलावा, खुद जोसेफ ने एंथनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स और जियान मीडे को कैच आउट किया. उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मुकाबले को 42 रन से अपने नाम किया.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने छह विकेट खोकर 165 रन बनाए थे. इस टीम के लिए कप्तान शाई होप ने 46 गेंदों में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली. इनके अलावा, रोस्टन चेज और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24-24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से बेन मानेंटी और क्रिशन कलुगामागे ने दो-दो विकेट निकाले. एक-एक विकेट अली हसन और थॉमस ड्रेका ने हासिल किया.

इसके जवाब में इटली की टीम 18 ओवरों में 123 रन पर सिमट गई. इस पारी में बेन मानेंटी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि जेजे स्मट्स ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. एंथनी मोस्का ने 19 रन टीम के खाते में जोड़े.

वेस्टइंडीज की तरफ से शमर जोसेफ (30/4) के अलावा, मैथ्यू फोर्ड ने तीन विकेट हासिल किए. गुडाकेश मोती ने दो विकेट और अकील हुसैन ने एक विकेट अपने नाम किया.

वेस्टइंडीज की टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी चारों मैच जीते हैं. यह टीम सुपर-8 में जिम्बाब्वे (23 फरवरी), साउथ अफ्रीका (26 फरवरी) और भारत (1 मार्च) से भिड़ेगी. दूसरी ओर, इटली ने चार में से तीन मुकाबले गंवाकर अपने अभियान का समापन किया है. इस टीम को इकलौती जीत नेपाल के खिलाफ मिली, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में उसकी पहली जीत रही.

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का मैच कोई देखने नहीं आ रहा? नामिबिया के साथ मुकाबले में फ्री की गई थी एंट्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com