Shahid Afridi on Team India Winning T20 world Cup: भारत के टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने रिएक्ट किया है. अफरीदी ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी है. अफरीदी ने माना है कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार परफॉर्मेंस किया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक चैंपियन टीम की तरह खेली, अफरीदी ने माना है कि संजू को टीम में रखना एक अहम कारण रहा जिसके कारण भारतीय टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup Final 2026: गौतम गंभीर का मास्टर प्लान और भारत बना विश्व चैंपियन, डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी पूरी बाजी
शाहिद अफरीदी ने कहा, "भारत इस वर्ल्ड कप जीतना डिजर्व करती है, भारतीय टीम जबरदस्त टीम कॉम्बिनेशन के साथ वर्ल्ड कप में उतरी थी. जो बेंच पर लड़के बैठे थे वह भी उतने ही खेलने के हकदार था. मैं हमेशा बेंच की बात करता हूं, आपको बेंच बहुत मजबूत होने चाहिए. भारत के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेंच पर थे लेकिन सभी एक से बढ़कर एक"

अफरीदी ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन की तरह खेली, देखिए संजू सैमसन की बात करें तो उसने बेहतरीन क्रिकेट खेली है .बड़े अर्से के बाद उसे टीम में शामिल किया गया था. उसने असाधारण परफॉर्मेंस किया. टीम मैनेजमेंट (या यूं कहें गंभीर) ने उनको बतौर ओपनर मैच में मौका दिया. यह स्ट्रेटजी कमाल का था. भारत का यह स्ट्रेटजी अदभूत था जिसने भारत को विश्व चैंपियन बनाया".
Only Shahid Afridi can do this. pic.twitter.com/VbXSyaKXvn
— Imran Ali (@ImranAli__10) March 8, 2026
"संजू को जो मौके मिले उसपर वह खड़ा उतरा, उसने पूरे वर्ल्ड कप में अपने खेल से बताया कि वह कितना बड़ा टैलेंटेड खिलाड़ी है. संजू ने पूरे टूर्नामेंट में सेंसिबल बल्लेबाजी की. सिंगल..डबल लेकर वह अपनी पारी को बनाता था".
इसके अलावा अफरीदी ने अभिषेक शर्मा को लेकर भी बात की और कहा, "उसने आज अच्छा खेल दिखाया, ईशान का भी परफॉर्मेंस अच्छा रहा, उसने पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी थी".
अफरीदी ने बुमराह को माना भारत का रीढ़ की हड्डी
"देखिए गेंदबाजी डिपार्टमेंट में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के बैकबोन थे. वह अपनी गेंदबाजी से लीड करते हैं, चाहे नई गेंद से हो या फिर पुरानी गेंद से, वह हर तरफ से भारत के लिए मैच को बदलने का काम करते रहे हैं, इस समय बुमराह दुनिया के सबसे बेस्ट गेंदबाज हैं". अफरीदी ने आगे कहा," मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के पास शुरू के 6 ओवर में मौका था लेकिन उनके ओपनरों का गेम में परफॉर्म न करना न्यूजीलैंड के लिए हार का सबसे बड़ कारण था".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं