विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

मेरी विराट के साथ दोस्ती राजनीतिक संबंधों की मोहताज नहीं : शाहिद आफरीदी

सेंट मौरित्ज आइस क्रिक्रेट टूर्नामेंट से इतर अफरीदी ने कहा, ‘‘विराट के साथ मेरे ताल्लुकात राजनीतिक हालत पर निर्भर नहीं करते. विराट शानदार इंसान हैं, मेरी ही तरह अपने देश के क्रिकेट के दूत हैं.’’ उन्होंने कहा कि कोहली हमेशा उन्हें बहुत अधिक सम्मान देते हैं.

मेरी विराट के साथ दोस्ती राजनीतिक संबंधों की मोहताज नहीं : शाहिद आफरीदी
अफरीदी ने कहा, ‘‘विराट के साथ मेरे ताल्लुकात राजनीतिक हालत पर निर्भर नहीं करते.
  • विराट के साथ दोस्ती पर शाहिद आफरीदी का बयान
  • राजनीतिक हालत पर दोस्ती निर्भर नहीं
  • विराट एक अच्छे इंसान
नई दिल्ली: भारत-पाक के बीच सीमा पर जारी तनाव से भले ही दोनों देशों के बीच क्रिकेट से जुड़े संबंध प्रभावित हुए हों लेकिन शाहिद अफरीदी पूरी दृढ़ता के साथ कहते हैं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ उनके मित्रवत संबंध राजनीतिक स्थिति से प्रभावित नहीं हो सकते और ना ही ऐसा होगा.

आइस क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के साथ खेलेंगे ग्रीम स्मिथ और शाहिद अफरीदी

सेंट मौरित्ज आइस क्रिक्रेट टूर्नामेंट से इतर अफरीदी ने कहा, ‘‘विराट के साथ मेरे ताल्लुकात राजनीतिक हालत पर निर्भर नहीं करते. विराट शानदार इंसान हैं, मेरी ही तरह अपने देश के क्रिकेट के दूत हैं.’’ उन्होंने कहा कि कोहली हमेशा उन्हें बहुत अधिक सम्मान देते हैं.

वीडियो : वायु सेना का अधिकारी गिरफ्तारी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि क्रिकेटर के तौर पर दो लोगों के बीच के ताल्लुकात से हम यह उदाहरण तय कर सकते हैं कि देशों के बीच कैसे रिश्ते होने चाहिए. मुझे लगता है कि पाकिस्तान के बाद उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक प्यार और सम्मान मिला.’’ 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Afridi, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com