Shah Rukh Khan viral video: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में केकेआर ने शानदार परफॉर्मेंस किया और 106 रनों से जीत हासिल की है. इस सीजन में केकेआर ने लगातार तीसरी बार मैच जीतने का कमाल कर दिखाया है. बता दें कि केकेआर और दिल्ली कैपिटटल्स के मैच के दौरान किंग खान शाहरुख खान भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे. ऐसे में जब केकेआर ने जीत दर्ज की तो किंग खान मैदान पर गए और अपने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी. वहीं, शाहरुख ने टीम के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gamnhir) को भी गले लगाया. इसके अलावा कोच चंद्रकांत पंडित से भी मिले. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि इस सीजन के आगाज से पहले शाहरुख ने गंभीर को केकेआर की टीम में मेंटर के तौर पर शामिल होने का आग्रह किया था जिसे गंभीर ने स्वीकार कर लिया था. अब गंभीर ने मेंटॉर के तौर पर अपना काम शुरू कर दिया है.
Shah Rukh Khan meeting Gautam Gambhir and Chandrakant Pandit after the match 💜 pic.twitter.com/d0GLeuT18i
— Satyam (@iamsatypandey) April 3, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान सुनील नरेन को ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था. नरेन ने तूफानी अंदाज में 85 रन की पारी खेली और टीम को 272 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. दिल्ली की टीम केवल 166 रन पर आउट हो गई. बता दें कि अब प्वाइंट्स टेबल में केकेआर की टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है.
मैच में नारायण के 39 गेंद में 85 और अंगकृष रघुवंशी के 27 गेंद में 54 रन की मदद से केकेआर ने सात विकेट पर 272 रन बनाये और आईपीएल के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से पांच रन से चूक गई. दिल्ली की टीम बल्ले और गेंद दोनों से मैच में कहीं नजर ही नहीं आई । कप्तान ऋषभ पंत ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 54 रन की पारी खेली लेकिन इनके अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 17 . 2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई . पंत और स्टब्स ने 93 रन की साझेदारी की लेकिन तब तक बीस रन प्रति ओवर की दर से रन बनाने थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं